एक और IIT में शुरू होगा 4 साल का BSc BEd कोर्स, 120 सीटों पर 12वीं पास ले सकेंगे दाखिला

लाइव हिन्दुस्तान, धनबाद, अमित वत्स
Follow us on Google News
share

  • आईआईटी धनबाद में चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) कोर्स वर्ष 2025-26 से शुरू हो सकता है। कोर्स में 120 सीटें होंगी। इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित में 40-40 सीटें हैं।

college admission

चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) कोर्स करने के लिए धनबाद व आसपास के युवाओं को अब दूसरे शहर या राज्य में नहीं जाना होगा। आईआईटी आईएसएम धनबाद में चार वर्षीय बीएड कोर्स की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। आईआईटी धनबाद के बीएससी बीएड कोर्स में 120 सीटें होंगी। इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित में 40-40 सीटें हैं। सत्र 2025-26 से शुरू हो रही बीएससी बीएड की पढ़ाई शुरू करने के पहले आईआईटी आईएसएम की ओर से विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी कर जा रही हैं।

क्वालिटी टीचर तैयार करना फोकस

आईआईटी धनबाद में अब विज्ञान शिक्षक तैयार होंगे। संस्थान का पूरा फोकस गुणवत्तापूर्ण शिक्षक तैयार करना है। 12वीं विज्ञान से पढ़ाई करने वाले अर्हताधारी छात्र-छात्राएं नामांकन ले सकेंगे। जल्द ही नामांकन की प्रक्रिया समेत अन्य मापदंड निर्धारित कर लिया जाएगा।

वर्तमान में धनबाद व बोकारो के किसी भी कॉलेज में बीएससी बीएड की पढ़ाई नहीं हो रही है। ऐसे में आईआईटी धनबाद में इस कोर्स को शुरू करने का लाभ कोयलांचल के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि एनटीए के स्कोर के आधार पर बीएससी बीएड कोर्स में नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। वर्तमान में आईआईटी भुवनेश्वर, मद्रास व अन्य आईआईटी में भी इस कोर्स को शुरू किया गया है।

एनसीईटी रिजल्ट जारी, BEd के विकल्प 4 वर्षीय कोर्स ITEP में मिलेगा दाखिला

क्या है चार वर्षीय बीएससी बीएड कोर्स : यह कोर्स स्नातक दोहरी डिग्री पाठ्यक्रम है। यह चार वर्ष का है। बीएससी बीएड एकीकृत कार्यक्रम छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कॅरियर के लिए तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रत्येक वर्ष में दो सेमेस्टर होंगे।

नवोदय विद्यालय बेनागोड़िया के छात्र-छात्राओं ने आईआईटी धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया

बीएससी बीएड में फिजिक्स, केमिस्ट्री व गणित की 40-40 सीटें

धनबाद। आईआईटी आईएसएम में मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बेनागोड़िया निरसा के 61 छात्र-छात्राएं पहुंचे। आईआईटी धनबाद में छात्र-छात्राओं को विभिन्न कॅरियर की जानकारी मिली। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रयोगशाला का भ्रमण किया। प्रोफेसर व विशेषज्ञों से बातचीत की। विशेषज्ञों ने एसटीईएम (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग व मैथमेटिक्स) व बालिका शिक्षा के फायदे के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में दूसरों की तुलना में नौकरी पाने की अधिक संभावना है। मौके पर प्रो. मधुलिका गुप्ता, प्रो. सुखा रंजन समद्दर मौजूद थे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़एक और IIT में शुरू होगा 4 साल का BSc BEd कोर्स, 120 सीटों पर होगा दाखिला