IIT Delhi AI Course: बिना JEE स्कोर आईआईटी दिल्ली से करें AI सर्टिफिकेट कोर्स, यहां करें अप्लाई
IIT Delhi Admission without JEE: आईआईटी दिल्ली ने 'एप्लाइड क्वांटम कंप्यूटिंग और AI' का नया सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। इसमें बिना जेईई (JEE) स्कोर के सीधा एडमिशन मिलेगा, जिससे छात्र फ्यूचर-रेडी तकनीक सीख सकते हैं।

IIT Delhi Free AI Course: देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शुमार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली से पढ़ाई करने का सपना अब बिना जेईई (JEE) परीक्षा दिए भी सच हो सकता है। आईआईटी दिल्ली ने आज के दौर की दो सबसे बड़ी तकनीकों को मिलाकर एक नया शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसका नाम 'एप्लाइड क्वांटम कंप्यूटिंग और AI' है। यह कोर्स उन छात्रों, इंजीनियरों और वैज्ञानिकों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो भविष्य की एडवांस तकनीकों में महारत हासिल करना चाहते हैं।
क्या है इस अनोखे कोर्स की खासियत?
यह एक एडवांस लेवल का सर्टिफिकेट प्रोग्राम है, जिसे आईआईटी दिल्ली के कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग (CSE) विभाग के अनुभवी प्रोफेसर्स द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया है। इस 6.5 महीने के ऑनलाइन प्रोग्राम के तहत छात्रों को केवल थ्योरी किताबी ज्ञान ही नहीं पढ़ाई जाएगी, बल्कि उन्हें वास्तविक 'आईबीएम क्वांटम हार्डवेयर' (IBM Quantum Hardware) पर काम करने का प्रैक्टिकल अनुभव भी दिया जाएगा।
कोर्स को चार मजबूत चरणों में बांटा गया है:
फाउंडेशन: इसमें क्वांटम और एआई के लिए जरूरी गणित, क्यूबिट्स और शुरुआती प्रोग्रामिंग सिखाई जाएगी।
क्वांटम एल्गोरिदम: इसमें कोर क्वांटम एल्गोरिदम और सर्च ऑपरेशन्स के बारे में पढ़ाया जाएगा।
क्वांटम-AI हाइब्रिड सिस्टम: यह एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग के मेल से काम करने वाले एडवांस सिस्टम पर आधारित है।
प्रोजेक्ट्स और कैपस्टोन: कोर्स के दौरान छात्रों को 4 मिनी-प्रोजेक्ट्स और 1 फाइनल कैपस्टोन प्रोजेक्ट पर काम करना होगा ताकि वे अपनी कोडिंग को लाइव टेस्ट कर सकें।
कौन कर सकता है आवेदन? (योग्यता)
इस कोर्स में प्रवेश पाने के लिए जेईई (JEE) मेन या एडवांस्ड का स्कोरकार्ड जरूरी नहीं है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इनमें से कोई एक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:
इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री (B.Tech या BE)
कंप्यूटर क्षेत्र में डिग्री (BCA या MCA)
साइंस स्ट्रीम में ग्रेजुएशन (B.Sc किसी भी स्ट्रीम से)
गणित विषय के साथ बीए (BA) या एमए (MA) की डिग्री
महत्वपूर्ण तारीखें
अगर आप भी इस फ्यूचर-फर्स्ट कोर्स का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2026 तय की गई है। इस नए बैच की कक्षाएं 17 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी और यह प्रोग्राम अप्रैल 2027 में समाप्त होगा। यह कोर्स मुख्य रूप से वर्किंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर वीकेंड पर चलाया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी दिल्ली के ऑफिशियल कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम (CEP) पोर्टल https://cepqip.iitd.ac.in/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। टेक इंडस्ट्री में करियर ग्रोथ के लिए यह कोर्स छात्रों को दूसरों से काफी आगे रखेगा।


