IIT Placement: आईआईटी में BTech वालों की चांदी, मिला 1.22 करोड़ का पैकेज, क्या रही औसत सैलरी
IIT Campus Placement: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के प्लेसमेंट में बीटेक छात्र को 1.22 करोड़ रुपये का हाईएस्ट पैकेज मिला है। कंप्यूटर साइंस ब्रांच में सबसे ज्यादा जॉब ऑफर मिले।

IIT ISM Dhanbad Campus Placement 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी IIT (ISM) धनबाद ने अपने शानदार प्लेसमेंट आंकड़ों से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यदि आप ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेज की तलाश कर रहे हैं जहां पढ़ाई के साथ-साथ करियर का बेहतरीन मंच भी मिलता हो, तो आईआईटी धनबाद की यह रिपोर्ट आपका ध्यान जरूर आकर्षित करेगी। हाल ही में जारी प्लेसमेंट रिपोर्ट 2025-2026 के अनुसार, इंस्टीट्यूट के एक बीटेक छात्र को 1.22 करोड़ रुपये सालाना सीटीसी (CTC) का हाईएस्ट सैलरी पैकेज मिला है। इसके अलावा पूरे संस्थान का औसत सैलरी पैकेज 17.6 लाख रुपये सालाना दर्ज किया गया है।
डिग्री पूरी होने से पहले ही पक्की हुई नौकरियां
आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में छात्रों को अपने दूसरे और तीसरे साल से ही इंडस्ट्री का प्रैक्टिकल अनुभव मिलने लगता है। बीटेक के छात्र अमूमन 8 से 10 हफ्तों की इंटर्नशिप करते हैं, वहीं इंटीग्रेटेड एमटेक के छात्रों के लिए यह अवधि 6 महीने तक की होती है। इंस्टीट्यूट में कुल 492 छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों से इंटर्नशिप ऑफर मिले। इनमें से 234 छात्रों ने अपनी इंटर्नशिप में इतना शानदार प्रदर्शन किया कि कंपनियों ने उन्हें पढ़ाई पूरी होने से पहले ही प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) प्रदान कर दिए।
प्लेसमेंट के मुख्य आंकड़े
फुल-टाइम जॉब ऑफर पाने वाले छात्र 1020 से अधिक हैं। अंतरराष्ट्रीय ऑफर पाने वाले16 से ज्यादा छात्रों को विदेश में नौकरी के अवसर मिले। प्लेसमेंटमें ड्राइव में 230 से ज्यादा कंपनियां कैंपस पहुंचीं, जबकि 88 कंपनियों ने इंटर्नशिप के मौके दिए।
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) का दबदबा
ब्रांच-वाइज आंकड़ों पर नजर डालें तो कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) के छात्रों को सबसे ज्यादा नौकरियां मिलीं:
कंप्यूटर साइंस (CSE): कुल 143 छात्रों (124 बीटेक और 19 एमटेक) का चयन टेक दिग्गजों में हुआ।
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE): 111 छात्रों (98 बीटेक, 11 एमटेक और 2 डुअल डिग्री) ने जॉब ऑफर हासिल किए।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE): 95 छात्रों (83 बीटेक, 10 एमटेक, 1 डुअल डिग्री और 1 डबल मेजर) का चयन हुआ।
इंजीनियरिंग फिजिक्स: 21 छात्रों (9 बीटेक और 12 एमएससी) को शानदार अवसर मिले।
इन क्षेत्रों की दिग्गज कंपनियों ने दिए अवसर
आईआईटी धनबाद के ग्रेजुएट्स को रिसर्च, डिफेंस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, एनालिटिक्स और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों में नौकरियां मिली हैं। छात्रों को Google, Microsoft, Flipkart, IBM, Adobe, Walmart, Goldman Sachs और DRDO जैसी टॉप संस्थाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। यह आंकड़े यह दिखाते हैं कि सही मेहनत और मार्गदर्शन से छात्र अपनी प्रतिभा के बल पर बुलंदियों को छू सकते हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


