IIT Placement: आईआईटी में BTech वालों की चांदी, 100% प्लेसमेंट, मिला 90 लाख का पैकेज
IIT Campus Placement: आईआईटी हैदराबाद में इस साल अधिकतम ₹90 लाख सालाना का पैकेज मिला है। बीटेक का औसत पैकेज ₹22.5 लाख रहा, जबकि कई विशेष विभागों और पीएचडी में 100% प्लेसमेंट दर्ज हुआ।

IIT Hyderabad Placements 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने और देश के टॉप इंस्टीट्यूट (IITs) में दाखिला पाने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। वैश्विक स्तर पर टेक इंडस्ट्री में चल रहे उतार-चढ़ाव और मंदी की खबरों के बीच, इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद (IIT Hyderabad) ने अपने शानदार प्लेसमेंट ड्राइव से सबको हैरान कर दिया है। इंस्टीट्यूट के कई स्पेशलाइज्ड डिपार्टमेंट ने इस साल 100% प्लेसमेंट रिकॉर्ड दर्ज किया है। इसका मतलब यह है कि इन विभागों के हर एक छात्र को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी मिली है।
इन खास डिपार्टमेंट का रहा दबदबा
आईआईटी हैदराबाद में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग ब्रांच का प्रदर्शन तो हमेशा की तरह बेहतरीन रहा ही है, लेकिन इस साल संस्थान के नए और आधुनिक तकनीकी कोर्सेज ने बाजी मार ली है। डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बायोमेडिकल इंजीनियरिंग और मैटेरियल्स साइंस जैसे इमर्जिंग टेक्नोलॉजी वाले कोर्सेज के छात्रों की कॉरपोरेट जगत में भारी डिमांड देखी गई। इन विभागों के 100% छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार बड़े और आकर्षक पैकेजों के साथ शुरुआती करियर शुरू करने का मौका मिला है।
₹90 लाख का हाईएस्ट पैकेज और ₹22.5 लाख का शानदार एवरेज
इस साल प्लेसमेंट ड्राइव में सैलरी के आंकड़ों ने छात्रों को सबसे ज्यादा खुश किया है। बीटेक प्रोग्राम के छात्रों का ओवरऑल प्लेसमेंट रेट 74.56 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्रों को ₹90 लाख सालाना का हाईएस्ट पैकेज मिला है। अंडरग्रेजुएट छात्रों का औसत सालाना पैकेज ₹22.5 लाख दर्ज किया गया, जो आज के समय में बेहद शानदार माना जाता है। एमटेक (MTech) और एमएससी (MSc) के छात्रों के लिए अधिकतम पैकेज ₹58 लाख सालाना तक गया है।
पीएचडी और इन स्पेशलाइज्ड विभागों में 100% प्लेसमेंट
आईआईटी के नए कोर्सेज में कंपनियों ने गजब की रुचि दिखाई। इस साल सबसे बड़ा सरप्राइज पीएचडी (PhD) के छात्रों ने दिया, जिनका प्लेसमेंट रेट पूरे 100 फीसदी रहा और उन्हें अधिकतम ₹81 लाख सालाना तक का बंपर पैकेज मिला। इसके साथ ही एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग जैसे कुछ चुनिंदा स्पेशलाइज्ड कोर्सेज में भी 100% छात्रों को नौकरियां मिलीं।
हमेशा की तरह कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) का दबदबा रहा, जहां 111 छात्रों में से 96 को नौकरी मिली। इसके ठीक बाद इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग रहा, जहां 97 में से 81 छात्र कंपनियों द्वारा चुने गए।
दिग्गज कंपनियों ने दिए अंतरराष्ट्रीय और प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स
इस बार के प्लेसमेंट ड्राइव में 320 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। पूरे सीजन के दौरान छात्रों को कुल 521 जॉब ऑफर्स मिले, जिनमें 43 अंतरराष्ट्रीय ऑफर्स और 87 प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (PPOs) शामिल थे। देश-विदेश की जिन दिग्गज कंपनियों ने छात्रों को हायर किया, उनमें गूगल, एनवीडिया, गोल्डमैन सैक्स, बॉश, सैमसंग, मर्सिडीज-बेंज और हुंडई जैसी बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां शामिल रहीं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


