BHU : बीएचयू के छात्रों को 6 महीने की इंटर्नशिप देगा IIT बॉम्बे, क्या सिखाया जाएगा, क्या है कैंपस एम्बेसडर प्रोग्राम

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईआईटी बॉम्बे के ‘कैंपस एम्बेसडर प्रोग्राम-2026’ के तहत बीएचयू और अन्य संस्थानों के छात्रों को उद्यमिता एवं नेतृत्व कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

BHU : बीएचयू के छात्रों को 6 महीने की इंटर्नशिप देगा IIT बॉम्बे, क्या सिखाया जाएगा, क्या है कैंपस एम्बेसडर प्रोग्राम

बीएचयू के छात्रों को इस साल आईआईटी बॉम्बे उद्यमिता और नेतृत्व कौशल का पाठ पढ़ाएगा। आईआईटी बॉम्बे के एंटरप्रेन्योरशिप सेल की तरफ से ‘कैंपस एम्बेसडर प्रोग्राम-2026’ के अंतर्गत बीएचयू के उन छात्रों के आवेदन आमंत्रित किए हैं जो युवा उद्यमी हैं या नवाचारी विचारों पर काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के लिए बीएचयू के अलावा आईआईटी बीएचयू सहित अन्य संस्थानों के छात्र भी दावेदारी कर सकते हैं।

आईआईटी बॉम्बे की यह पहल छह माह की ऑनलाइन इंटर्नशिप के रूप में विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और नवाचार की भावना को बढ़ावा देगी। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र न केवल स्टार्टअप और उद्यमिता के क्षेत्र की बारीकियों को समझ सकेंगे, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर के छात्र नेटवर्क से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। चयनित प्रतिभागियों को विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों, शिक्षण संसाधनों और पेशेवर विकास गतिविधियों के जरिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इंटर्नशिप पूरी करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र के साथ लेटर ऑफ रिकमेंडेशन (एलओआर) भी प्रदान किया जाएगा, जो उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक कॅरियर में उपयोगी होगा। आईआईटी बॉम्बे ने इंटर्नशिप के सफल अभ्यर्थियों को प्रतिष्ठित ई-समिट 2026 से जुड़ने और उसके आयोजन में अवसर देने का भी निर्णय लिया है। कार्यक्रम के तहत छात्रों को विभिन्न प्रीमियम सॉफ्टवेयर टूल्स, विशेष छूट और अन्य लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। जो भविष्य में उनके स्टार्टअप्स में भी मददगार होंगे। बीएचयू में सभी संकाय और विभागों को इस इंटर्नशिप की सूचना छात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

खास बातें

● छह महीने का है ऑनलाइन इंटर्नशिप कार्यक्रम, कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और नेटवर्किंग को बढ़ावा देना

● प्रतिभागियों को देशभर के उद्यमी छात्रों के नेटवर्क से जुड़ने का अवसर

● सफल प्रतिभागियों को इंटर्नशिप प्रमाणपत्र और लेटर ऑफ रिकमेंडेशन दिए जाएंगे

● विभिन्न शिक्षण संसाधनों, प्रीमियम सॉफ्टवेयर टूल्स, डिस्काउंट और अन्य सुविधाओं का भी लाभ

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।