डायरेक्टर इस्तीफे दें; आईआईटी बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद बवाल, 10 मांगों पर अड़े छात्र

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईआईटी बॉम्बे में बीटेक छात्र साहिल वाकोड़े की खुदकुशी के बाद कैंपस में बवाल बढ़ गया है। छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डायरेक्टर के इस्तीफे की मांग की है।

iit bombay student sahil wakode death protest director dean resignation demand 10 point demands suicide case campus
आईआईटी बॉम्बे में छात्रों का विरोध प्रदर्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आईआईटी बॉम्बे इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। सेकेंड ईयर के बीटेक छात्र साहिल वाकोड़े की खुदकुशी के महज 24 घंटे के भीतर पूरे कैंपस की फिजा बदल चुकी है। जिस संस्थान को देश के सबसे होनहार दिमागों का ठिकाना माना जाता है वहां आज पढ़ाई के बजाय हॉस्टल की गलियों और प्रशासनिक इमारतों के बाहर नारों की गूंज है। साहिल की मौत को लेकर छात्र आवाज रहे हैं। गुस्सा इतना गहरा है कि छात्रों ने सीधे संस्थान के डायरेक्टर और डीन के इस्तीफे की मांग कर डाली है।

एक साल के भीतर चौथी खुदकुशी

18 सितंबर की शाम को साहिल वाकोड़े का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला था। इस खबर के फैलते ही सहपाठियों में शोक की लहर दौड़ गई लेकिन जल्द ही यह खामोशी भारी आक्रोश में बदल गई। अगले ही दिन सैकड़ों की संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। उनकी मांग सिर्फ एक छात्र के लिए इंसाफ तक सीमित नहीं है, बल्कि वे उस पूरे तंत्र पर सवाल उठा रहे हैं जो उनके मुताबिक छात्रों को मानसिक रूप से तोड़ देता है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि पिछले एक साल के भीतर आईआईटी बॉम्बे के कैंपस में यह चौथे छात्र की खुदकुशी है, जो यह साबित करने के लिए काफी है कि यहां हालात कितने गंभीर हो चुके हैं।

नकल का भी आरोप

इस पूरे मामले के केंद्र में परीक्षा के दौरान हुआ एक वाकया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों के मुताबिक, साहिल पर मिड-सेमेस्टर परीक्षा के समय मोबाइल का इस्तेमाल कर चैटजीपीटी के जरिए प्रश्नपत्र अपलोड करने और नकल करने का आरोप लगा था। छात्रों का दावा है कि साहिल को बताया गया था कि उसकी जांच के लिए डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी (डीएसी) का गठन किया जा रहा है, और उसे एक साल तक के लिए अकादमिक सस्पेंशन का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का कहना है कि इस तरह की धमकियों और अनुशासन प्रक्रिया में पारदर्शिता न होने की वजह से साहिल पर भारी मानसिक दबाव बन गया था। वे इस बात से सख्त नाराज हैं कि ऐसी गंभीर प्रक्रियाओं में छात्रों का अपना कोई निष्पक्ष प्रतिनिधि शामिल नहीं होता।

दूसरी तरफ, आईआईटी बॉम्बे प्रशासन ने इन दावों को खारिज किया है। संस्थान का कहना है कि छात्र के खिलाफ कोई औपचारिक अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू ही नहीं की गई थी। प्रशासन के मुताबिक, परीक्षा में गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद संबंधित टीचर और विभागाध्यक्ष (एचओडी) ने साहिल से बात की थी, उसकी काउंसिलिंग की थी और उसे साफ-साफ भरोसा दिलाया था कि इस घटना का असर उसके पूरे करियर या अकादमिक भविष्य पर नहीं पड़ेगा। हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि प्रशासन की यह सफाई आधी-अधूरी है और इसमें पूरे घटनाक्रम की सही तस्वीर पेश नहीं की जा रही है।

छात्रों की 10 सूत्रीय मांग

कैंपस में बढ़ते तनाव को देखते हुए छात्रों ने प्रशासन के सामने 10 सूत्रीय मांगों की एक सूची रखी है। उनकी सबसे प्रमुख मांग यह है कि साहिल की मौत के साथ-साथ पिछले एक साल में हुई सभी चार छात्र आत्महत्या के मामलों की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए, और उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। इसके अलावा, छात्रों ने मांग की है कि परीक्षाओं और अकादमिक फैसलों से जुड़ी कमेटियों में छात्रों का प्रतिनिधित्व अनिवार्य किया जाए। एक विशेष टास्क फोर्स बनाने का भी सुझाव दिया गया है, जो कैंपस में छात्रों की आत्महत्या रोकने के उपायों पर काम करे। छात्रों ने यह भी शर्त रखी है कि इस विरोध प्रदर्शन में शामिल किसी भी छात्र पर प्रशासन कोई बदले की कार्रवाई या उत्पीड़न नहीं करेगा।

छात्रों की और क्या मांगें?

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी छात्रों ने कई अहम सुझाव और मांगें सामने रखी हैं। उनका कहना है कि मिड-सेमेस्टर परीक्षाओं के तुरंत बाद छात्रों को थोड़ा आराम और मानसिक राहत देने के लिए ब्रेक दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही, प्रोफेसरों और शिक्षकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनने वाली वर्कशॉप अनिवार्य की जाएं, ताकि वे छात्रों के तनाव को समझ सकें। कैंपस में मौजूद स्टूडेंट्स वेलनेस सेंटर के कामकाज को बेहतर और असरदार बनाने की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई है।

पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग पर अड़े छात्र

मांगों का दायरा केवल नीतियों तक सीमित नहीं है। छात्रों ने साहिल वाकोड़े के परिवार के लिए उचित आर्थिक मुआवजे और उसकी पूरी शिक्षा फीस लौटाने की बात कही है। साथ ही, कैंपस में एक ऐसा गुमनाम ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने की मांग की गई है, जहां कोई भी छात्र बिना अपनी पहचान उजागर किए अपनी समस्याएं या शिकायतें दर्ज करा सके और वे शिकायतें दूसरे छात्रों को भी दिखें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। फिलहाल आईआईटी बॉम्बे का माहौल बेहद संवेदनशील है और छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़डायरेक्टर इस्तीफे दें; IIT बॉम्बे में छात्र की मौत के बाद बवाल, अड़े छात्र