JOBS: आईआईटी बॉम्बे में काउंसलर बनने का बड़ा मौका, 17 अक्टूबर तक फॉर्म भर करें आवेदन

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आईआईटी बॉम्बे ने स्टुडेंट वेलनेस सेंटर के लिए काउंसलर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्टूबर 2026 तक गूगल फॉर्म भरकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IIT Bombay Counsellor Vacancy 2026
आईआईटी बॉम्बे में काउंसलर के पदों पर निकली वैकेंसी

IIT Bombay Counsellor Recruitment 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। आईआईटी बॉम्बे ने अपने स्टुडेंट वेलनेस सेंटर (SWC) के लिए एडहॉक काउंसलर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत स्टुडेंट काउंसलर और सीनियर काउंसलर पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप साइकोलॉजी या काउंसलिंग के क्षेत्र में योग्य हैं और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य एवं मार्गदर्शन में योगदान देना चाहते हैं, तो 17 अक्टूबर 2026 तक अपना फॉर्म तुरंत सबमिट कर दें।

पदों की डिटेल्स और सैलरी स्ट्रक्चर

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 30 काउंसलर पदों को भरा जाना है।

स्टुडेंट काउंसलर: फुल-टाइम (40 घंटे/सप्ताह) पद के लिए मासिक वेतन 70,000 रुपये से 1,00,000 रुपये तक तय किया गया है। वहीं पार्ट-टाइम (20 घंटे/सप्ताह) के लिए 35,000 रुपये से 50,000 रुपये प्रति माह मिलेगा।

सीनियर काउंसलर: फुल-टाइम सीनियर काउंसलर को 1,40,000 रुपये से 1,60,000 रुपये प्रति माह और पार्ट-टाइम के लिए 70,000 रुपये से 80,000 रुपये प्रति माह का वेतन दिया जाएगाI

अतिरिक्त सुविधा: चयनित उम्मीदवारों में से कम से कम 10 काउंसलर्स को कैंपस के अंदर सिंगल-रूम हॉस्टल रहने की सुविधा भी दी जा सकती है।

IIT Bombay Counselor Recruitment 2026 Notification Link

आयु सीमा और जरूरी योग्यता

आयु सीमा: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है।

शैक्षणिक योग्यता: आवेदक के पास साइकोलॉजी, क्लिनिकल साइकोलॉजी या काउंसलिंग साइकोलॉजी में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही किसी शैक्षणिक या मेडिकल संस्थान में काउंसलिंग का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया और चयन का तरीका

IIT बॉम्बे की इस भर्ती में आवेदन करना बेहद आसान है। संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक भर्ती नोटिस में दिए गए गूगल फॉर्म के लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार अपनी पूरी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों में से उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उनका इंटरव्यू आईआईटी बॉम्बे की चयन समिति द्वारा लिया जाएगा। मुंबई से बाहर रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू का विकल्प भी दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 से ही संस्थान में अपनी जॉइनिंग दे सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT बॉम्बे में काउंसलर बनने का बड़ा मौका, 17 अक्टूबर तक फॉर्म भर करें आवेदन