इंजीनियरिंग में IIT बॉम्बे, विश्वविद्यालयों में JNU टॉप पर, DU और जामिया लिस्ट में कहां, IIRF ने जारी की रैंकिंग
आईआईआरएफ 2026 रैंकिंग में दिल्ली और मुंबई के संस्थानों ने शीर्ष स्थानों पर कब्जा कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। निजी संस्थानों में बिट्स पिलानी शीर्ष निजी इंजीनियरिंग संस्थान बना।

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों का मूल्यांकन करने वाली संस्था इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) ने वर्ष 2026 के लिए भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और एमबीए संस्थानों की नवीनतम सूची जारी कर दी है। इस बार की सूची में दिल्ली और मुंबई ने अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
निजी संस्थानों में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा
सरकारी संस्थानों के साथ-साथ निजी क्षेत्र के संस्थानों में भी शिक्षा के स्तर को सुधारने की होड़ देखी गई है। निजी व्यावसायिक प्रबंधन (एमबीए) संस्थानों की श्रेणी में मुंबई के एस पी जैन प्रबंध एवं अनुसंधान संस्थान को पहला स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि झारखंड के एक्सएलआरआई जमशेदपुर को दूसरा स्थान मिला है। निजी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में राजस्थान के पिलानी स्थित बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (बिट्स पिलानी) अग्रणी बनकर उभरा है। इस प्रकार की सूचियों से न केवल संस्थानों के बीच शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की प्रतिस्पर्धा बढ़ती है, बल्कि देश भर के विद्यार्थियों को अपने उज्जवल भविष्य के लिए सही और सटीक संस्थान चुनने में भी बड़ी मदद मिलती है।
इंजीनियरिंग में आईआईटी बॉम्बे ने मारी बाजी
देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षा यानी इंजीनियरिंग संस्थानों में आईआईटी बॉम्बे को पहला स्थान मिला है। इसके बाद आईआईटी मद्रास दूसरे स्थान पर और आईआईटी दिल्ली तीसरे स्थान पर रहे हैं। आईआईटी खड़गपुर को चौथा और आईआईटी कानपुर को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।
व्यावसायिक शिक्षा में अहमदाबाद आगे
व्यावसायिक प्रबंधन (एमबीए) में इस वर्ष भी सरकारी और भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) का वर्चस्व देखने को मिला है। इस सूची में आईआईएम अहमदाबाद को देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान चुना गया है।
डीयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया भी सूची में
देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों की श्रेणी में देश की राजधानी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके ठीक बाद दूसरे स्थान पर भी दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपना कब्जा जमाया है। वहीं, जामिया मिल्लिया इस्लामिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके अलावा दक्षिण भारत से हैदराबाद विश्वविद्यालय चौथे स्थान पर और उत्तर प्रदेश का प्रतिष्ठित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) पांचवें स्थान पर रहा है। शिक्षण व्यवस्था, अनुसंधान और अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण जैसे कड़े मानकों को अपनाया है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


