IIT : बिहार के लाल का कमाल, आईआईटी से पढ़कर अभिजीत आनंद ने खड़ी की 110 करोड़ की कंपनी

लाइव हिन्दुस्तान, धनबाद, अभिजीत आनंद
Follow us on Google News
share

IIT धनबाद के पूर्व छात्र अभिजीत आनंद ने 8 साल की नौकरी के बाद 2022 में ‘अब कॉफी’ स्टार्टअप शुरू किया और आज कंपनी के 99 आउटलेट व करीब 110 करोड़ रुपये का कारोबार है।

abhijieet
अभिजीत आनंद

आठ साल तक देश-विदेश के अलग-अलग शहरों में नौकरी करने के बाद आईआईटी धनबाद ( IIT Dhanbad ) के 2013 बैच के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिजीत आनंद ने अपना स्टार्टअप शुरू करने का फैसला किया। कॉफी को लेकर आइडिया आया तो उन्होंने सीधे कारोबार शुरू करने के बजाय 12 राज्यों में हजारों किलोमीटर की यात्रा की और 10 हजार से ज्यादा लोगों से बातचीत कर यह समझने की कोशिश की कि लोग किस तरह की कॉफी पसंद करते हैं। लोगों के फीडबैक के आधार पर अभिजीत ने 2022 में अपनी जमा पूंजी से ‘अब कॉफी’ नाम से स्टार्टअप की शुरुआत की। मुंबई के वर्सोवा में इसका पहला आउटलेट खोला गया। शुरुआत में कई चुनौतियां आईं, लेकिन धीरे-धीरे कारोबार बढ़ता गया और आज मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु समेत कई शहरों में इसके 99 आउटलेट हैं।

IIT से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की पढ़ाई

बिहार के जमालपुर के केशवपुर के रहने वाले अभिजीत ने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई जमालपुर से पूरी की। इसके बाद IIT धनबाद से पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में बीटेक किया। वर्ष 2013 में पेट्रोलियम सेक्टर की जानी-मानी कंपनी स्लमबर्जर ने उन्हें करीब 30 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नौकरी ऑफर की। इसके बाद अभिजीत ने देश और विदेश के कई शहरों में कॉरपोरेट जॉब की। रोमानिया में नौकरी के दौरान उन्हें कॉफी पीने की आदत लगी। मुंबई लौटने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर अपना कारोबार शुरू करने का फैसला किया।

भारत में महंगी कॉफी देखकर आया आइडिया

अभिजीत ने महसूस किया कि भारत में अच्छी कॉफी पीना कई लोगों के लिए महंगा है। इसी से उन्हें कम कीमत पर प्रीमियम क्वालिटी की कॉफी उपलब्ध कराने का विचार आया। उन्होंने इस आइडिया को लेकर लोगों से फीडबैक लिया और 12 राज्यों में जाकर 10 हजार से अधिक लोगों से बातचीत की।

99 आउटलेट और 110 करोड़ रुपये का कारोबार

2022 में पहला आउटलेट शुरू करने के बाद ‘अब कॉफी’ तेजी से आगे बढ़ी। कंपनी के मुताबिक, आज मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु समेत प्रमुख शहरों में इसके 99 आउटलेट और 400 से ज्यादा कर्मचारी हैं। अब तक यहां 50 लाख से अधिक कप कॉफी परोसी जा चुकी है और कंपनी का कारोबार करीब 110 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

ग्लोबल ब्रांड बनाने का लक्ष्य

अभिजीत का लक्ष्य उच्च गुणवत्ता वाली कॉफी को भारत के करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की आदत बनाना है। इसके लिए कंपनी छोटे स्टोर, तेज सर्विस, किफायती कीमत, उत्पादों में एकरूपता, ऐप आधारित ऑर्डरिंग और सब्सक्रिप्शन जैसे बिजनेस मॉडल पर काम कर रही है।

कंपनी ने नेक्सस वेंचर पार्टनर्स, टैंगलिन वेंचर पार्टनर्स, हीरो फैमिली ऑफिस और क्लिफ वेंचर्स जैसे निवेशकों से पूंजी भी जुटाई है। अब अभिजीत की योजना ‘अब कॉफी’ को भारत के साथ-साथ एक ग्लोबल ब्रांड बनाने की है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार के लाल का कमाल, आईआईटी से पढ़कर अभिजीत ने खड़ी की 110 करोड़ की कंपनी