Hindi Newsकरियर न्यूज़IIT BHU Organizes Entrepreneurship Cohort Program in Hybrid Format to Nurture Future Business Ideas
IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए हाइब्रिड मोड में 'उद्यमिता कोहोर्ट' का आयोजन

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए हाइब्रिड मोड में 'उद्यमिता कोहोर्ट' का आयोजन

संक्षेप:

IIT BHU Entrepreneurship Cohort: आईआईटी बीएचयू में रविवार को पहली बार उद्यमिता कोहोर्ट शुरू की गई। यह छात्रों और नए उद्यमियों को बिजनेस आइडिया विकसित करने में सहायता प्रदान करेगी।

Dec 08, 2025 06:48 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान, वाराणसी, मुख्य संवाददाता
share Share
Follow Us on

IIT BHU Entrepreneurship Cohort: आईआईटी बीएचयू में रविवार को पहली बार उद्यमिता कोहोर्ट शुरू की गई। यह छात्रों और नए उद्यमियों को बिजनेस आइडिया विकसित करने में सहायता प्रदान करेगी। दो सप्ताह के इस कार्यक्रम की शुरुआत ऑनलाइन ऑनबोर्डिंग सत्र से हुई। मूल विषयक सत्र 8 दिसंबर से शुरू होंगे। रणनीतिक सोच और उद्यमशील मानसिकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम आईआईटी मद्रास के गोपालकृष्णन देशपांडे सेंटर (जीडीसी) की नवाचार पहल का हिस्सा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम के समन्वयक और आईआईटी के एंटरप्रेन्योरशिप और इन्क्यूबेशन के प्रोफेसर इनचार्ज एमके मेश्राम ने बताया कि भावी इंजीनियरों और नवाचारकर्ताओं में उद्यमिता कौशल विकसित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है। इन-पर्सन सत्र 8 से 10 दिसंबर तक चलेंगे। तीन दिवसीय कार्यशाला के दौरान जीडीसी, आईआईटी मद्रास के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. आर. रघुत्तम राव, साईराम एम., आनंद के.वी. और सुब्रमणियन एम. गहन प्रशिक्षण सत्रों का संचालन करेंगे। इन सत्रों में चिंतन-आधारित गतिविधियां, प्रायोगिक अभ्यास और मेंटरिंग शामिल होंगी।

इससे प्रतिभागियों को अपनी क्षमताओं की पहचान करने, भय को दूर करने, जोखिम लेने की तैयारी बढ़ाने और स्टार्टअप दुनिया में सफलता के लिए आवश्यक व्यावसायिक समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। आईआईटी बीएचयू के संकाय सदस्यों और छात्रों की संयुक्त उद्यमी टीमों का चयन किया जा चुका है, जो इस कार्यशाला में हिस्सा लेंगी।

उत्पादन अनुसंधान पर सम्मेलन 9 दिसंबर से

बीएचयू महिला महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान एवं जैव-सूचना विज्ञान विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नौ से 11 दिसंबर तक किया जाएगा। ‘प्राकृतिक उत्पाद अनुसंधान में वर्तमान प्रवृत्तियां’ विषयक सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर के निदेशक डॉ.सुदेश कुमार यादव करेंगे। अध्यक्षता बीएचयू के कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि थाईलैंड के प्रो.वीरनूट निस्सापात्रोन होंगे।

समुद्र के इको सिस्टम की चुनौतियों का हल खोजेंगे

बीएचयू के अटल इनक्यूबेशन सेंटर की ओर से स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच) 8 दिसंबर को होगा। हार्डवेयर संस्करण ग्रैंड फिनाले में कुल 142 प्रतिभागी भाग लेंगे। इनमें 120 छात्र एवं 22 मेंटर्स शामिल हैं। प्रतिभागी सागरीय पारितंत्र (इको सिस्टम), जलापूर्ति एवं ग्रामीण स्वच्छता से संबंधित चुनौतियों का समाधान खोजेंगी। ये चुनौतियां उनके सामने समुद्री सजीव संसाधन एवं पारिस्थितिकी केंद्र तथा केरल ग्रामीण जल आपूर्ति एवं स्वच्छता एजेंसी ने पेश की है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।