IIT BHU : BTech के छात्रों ने तैयार की पहली सिलिकॉन चिप, सिर्फ 5 महीने में किया कमाल

लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, वाराणसी
Follow us on Google News
share

आईआईटी बीएचयू के बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्रों ने मात्र 5 महीनों में संस्थान का पहला सफल सिलिकॉन टेप-आउट पूरा कर 64-पॉइंट FFT हार्डवेयर एक्सेलरेटर चिप विकसित की है। यह चिप सेमीकंडक्टर नवाचार और सिग्नल प्रोसेसिंग के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।

IIT BHU : BTech के छात्रों ने तैयार की पहली सिलिकॉन चिप, सिर्फ 5 महीने में किया कमाल

आईआईटी बीएचयू के इलेक्ट्रॉनिक्स अभियांत्रिकी विभाग के छात्रों ने स्नातक स्तर के अनुसंधान और सेमीकंडक्टर नवाचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। बीटेक द्वितीय वर्ष के इन छात्रों ने सिर्फ पांच महीने में संस्थान का पहला सफल सिलिकॉन टेप-आउट पूरा किया है। छात्रों की टीम ने 64-पॉइंट फास्ट फोरियर ट्रांसफॉर्म (एफएफटी) हार्डवेयर एक्सेलरेटर चिप विकसित की है, जो आधुनिक सिग्नल प्रोसेसिंग प्रणालियों का एक महत्वपूर्ण घटक है।

इस चिप को 130-नैनोमीटर स्काई-130 प्रोसेस डिजाइन किट के माध्यम से विकसित किया गया। फास्ट फोरियर ट्रांसफॉर्म (एफएफटी) तकनीक का उपयोग डिजिटल संकेतों के विश्लेषण और प्रसंस्करण से जुड़ी कई आधुनिक प्रणालियों में किया जाता है। मोबाइल संचार, ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग, जीपीएस नेविगेशन, एमआरआई इमेजिंग, रडार प्रणाली और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अनुप्रयोगों जैसी अनेक दैनिक तकनीकें तेज एवं कुशल सिग्नल प्रोसेसिंग पर निर्भर करती हैं।

एफएफटी प्रोसेसर को आधुनिक मोबाइल नेटवर्क, 5जी तकनीक, मल्टीमीडिया प्लेटफॉर्म और बुद्धिमान कंप्यूटिंग प्रणालियों की आधारभूत तकनीकों में गिना जाता है। आईआईटी बीएचयू के स्नातक स्तर के छात्रों द्वारा यह सिलिकॉन चिप विकसित करना दुर्लभ उपलब्धि माना जा रहा है। यह परियोजना विभाग की औरा लैब का पहला परिणाम और आईआईटी बीएचयू के इतिहास का पहला सफल सिलिकॉन टेप-आउट भी है। डॉ. अंकित अरोड़ा, डॉ. मुरलीकृष्णन श्रीनिवासन, प्रो. अमृतांशु पांडेय ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

ये रहे सूत्रधार

फ्रंट-ऐंड डिजाइन टीम में अर्का कर, मिथिल दमाणिया, नीरज हरियानी और कनागिरी श्रीथन शामिल रहे, जबकि बैक-एंड कार्यान्वयन आदित्य मेहरा, अनुज पांडेय, मौलिक बोस और सेतुरत्नम केएस ने किया। परियोजना की मॉनीटरिंग सीनियर छात्रों पुनीत मकवाना (तृतीय वर्ष) और चैतन्य गंबाली (चतुर्थ वर्ष) ने की।

यह उपलब्धि स्नातक अनुसंधान और सेमीकंडक्टर सिस्टम डिज़ाइन पर बढ़ते फोकस को दर्शाती है। यह केवल एक चिप के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की सेमीकंडक्टर क्षमता को भी दर्शाती है।- प्रो. अमित पात्रा , निदेशक, आईआईटी बीएचयू

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।