IIT AI Courses 2026: देश के टॉप IITs करा रहे हैं AI के शानदार शॉर्ट-टर्म कोर्सेज; संवर जाएगा आपका करियर

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IIT AI Courses 2026: देश के टॉप IITs छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए 7 बेहतरीन ऑनलाइन एआई (AI) सर्टिफिकेट कोर्स करा रहे हैं। इनसे आप घर बैठे AI की नई और एडवांस तकनीकें सीख सकते हैं।

IIT AI Courses 2026

IIT AI Courses 2026: आज के समय में हर जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई (AI) की चर्चा है। चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर नौकरी का, हर जगह AI की मांग तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी एआई सीखकर अपने करियर को एक नई उड़ान देना चाहते हैं, तो इसके लिए देश के सबसे टॉप इंस्टीट्यूट आईआईटी (IIT) आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आए हैं। देश के अलग-अलग आईआईटी इंस्टीट्यूट छात्रों और काम करने वाले लोगों (प्रोफेशनल्स) के लिए 7 शानदार AI सर्टिफिकेट कोर्स चला रहे हैं, जिन्हें आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन 7 शानदार कोर्सेज के बारे में-

1. एआई फॉर एस्पायरिंग इंजीनियर्स (IIT मद्रास)

अगर आप AI की दुनिया में बिल्कुल नए हैं, तो यह कोर्स आपके लिए सबसे बेस्ट है। यह कोर्स बहुत ही आसान तरीके से शुरू होता है, जिसमें आपको एआई की बेसिक बातें और कंप्यूटर की सबसे आसान कोडिंग भाषा 'पायथन' (Python) सिखाई जाती है। इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए यह कोर्स बहुत मददगार है।

2. प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग (IIT मद्रास)

आजकल चैटजीपीटी (ChatGPT) जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है। इन टूल्स से सही और बेहतरीन जवाब कैसे निकाला जाए, इसी कला को 'प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग' कहते हैं। इस छोटे से कोर्स में आपको एआई से सही तरीके से बातचीत करना सिखाया जाएगा।

3. एग्जीक्यूटिव पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट इन जेनरेटिव एआई (IIT खड़गपुर)

यह 8 महीने का ऑनलाइन कोर्स थोड़ा एडवांस है। इसमें जेनरेटिव एआई, चैटबॉट्स बनाने और एआई सेफ्टी जैसी चीजें पढ़ाई जाती हैं। इसके लिए साइंस, कंप्यूटर या इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले छात्र और काम करने वाले लोग अप्लाई कर सकते हैं।

4. एडवांस सर्टिफिकेट इन एजेंटिक एआई (IIT दिल्ली)

यह 6 महीने का लाइव ऑनलाइन कोर्स है। इसमें आपको एआई के ऐसे सिस्टम बनाना सिखाया जाता है जो अपने आप (ऑटोमैटिक) काम कर सकें। इसमें छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका भी मिलता है।

5. जेनरेटिव एआई फॉर प्रोफेशनल्स (IIT पटना)

आईआईटी पटना का यह कोर्स नौकरीपेशा लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें बिजनेस और ऑफिस के कामों में एआई का इस्तेमाल कैसे किया जाए और काम को कैसे आसान बनाया जाए, यह सिखाया जाता है।

6. एआई और मशीन लर्निंग प्रोफेशनल कोर्स (IIT कानपुर)

आईआईटी कानपुर का यह कोर्स छात्रों को नौकरी के लिए पूरी तरह तैयार करने में मदद करता है। इसमें कंप्यूटर के सोचने-समझने की क्षमता मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग को बारीकी से प्रैक्टिकल के साथ सिखाया जाता है।

7. एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन एआई एंड डेटा साइंस (IIT दिल्ली)

यह कोर्स उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो मैनेजर हैं या अपने करियर के बीच के पड़ाव पर हैं। इसमें एआई और डेटा की मदद से बिजनेस के बड़े फैसले कैसे लिए जाएं, यह सिखाया जाता है।

क्या है इन कोर्सेज का फायदा?

इन कोर्सेज को करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको आईआईटी के अनुभवी प्रोफेसर्स और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स से सीधे सीखने का मौका मिलता है। अधिकतर कोर्स ऑनलाइन होने की वजह से आप इन्हें कॉलेज की पढ़ाई या नौकरी के साथ-साथ भी पूरा कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।