IIT Admission 2026 Without JEE: बिना JEE दिए भी बन सकते हैं IITian, जानें इन 5 शानदार कोर्सेस के बारे में

Feb 19, 2026 08:51 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IIT Admission 2026 Without JEE: कई आईआईटी संस्थानों ने डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और जेनेटिक इंजीनियरिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में ऐसे कोर्स शुरू किए हैं, जिनमें दाखिले के लिए जेईई स्कोर की आवश्यकता नहीं है।

IIT Admission 2026 Without JEE: बिना JEE दिए भी बन सकते हैं IITian, जानें इन 5 शानदार कोर्सेस के बारे में

IIT Admission 2026 Without JEE: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में पढ़ना हर इंजीनियरिंग छात्र का सपना होता है, लेकिन अक्सर छात्र यह मान लेते हैं कि यहां पहुंचने का एकमात्र रास्ता कठिन जेईई (JEE) परीक्षा ही है। साल 2026 में यह धारणा बदल रही है। बदलते समय के साथ, कई आईआईटी संस्थानों ने डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और जेनेटिक इंजीनियरिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में ऐसे कोर्स शुरू किए हैं, जिनमें दाखिले के लिए जेईई स्कोर की आवश्यकता नहीं है।

यह खबर उन छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए एक वरदान है, जो अपनी स्किल को निखारना चाहते हैं और आईआईटी का टैग हासिल करना चाहते हैं।

1. IIT मद्रास: BS इन डेटा साइंस एंड एप्लिकेशन

IIT मद्रास ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाते हुए दुनिया का पहला 4-वर्षीय BS डिग्री इन डेटा साइंस प्रोग्राम शुरू किया है। इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दाखिला लेने के लिए किसी स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स एंड आर्ट्स) की बाधा नहीं है।

पात्रता: 12वीं पास कोई भी व्यक्ति, चाहे उसकी उम्र कुछ भी हो, आवेदन कर सकता है।

प्रक्रिया: यहां 'क्वालिफायर प्रोसेस' के जरिए दाखिला मिलता है, जिसमें कुछ हफ्तों के कोर्सवर्क के बाद एक टेस्ट देना होता है। मई 2026 बैच के लिए आवेदन 18 फरवरी से शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 30 मई 2026 है।

2. IIT कानपुर: ई-मास्टर्स (e-Masters) डिग्री

वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए IIT कानपुर ने बेहतरीन ई-मास्टर्स प्रोग्राम पेश किए हैं। ये कोर्स साइबर सुरक्षा, बिजनेस फाइनेंस, पब्लिक पॉलिसी और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध हैं।

खास बात: इन कोर्सेस के लिए गेट (GATE) या जेईई स्कोर की जरूरत नहीं है।

सुविधा: इन्हें नौकरी के साथ 1 से 3 साल के भीतर पूरा किया जा सकता है। इसमें सफल होने वाले छात्रों को दीक्षांत समारोह में औपचारिक डिग्री दी जाती है और वे आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र का दर्जा प्राप्त करते हैं।

3. IIT दिल्ली: रोबोटिक्स और UI/UX में एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम

IIT दिल्ली ने अपने 'कंटिन्यूइंग एजुकेशन प्रोग्राम' (CEP) के तहत कई शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किए हैं। इसमें रोबोटिक्स में एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम और UI/UX डिजाइन काफी लोकप्रिय हैं।

अवधि और फीस: रोबोटिक्स का कोर्स 5 महीने का है, जिसकी शुरुआत 14 मार्च 2026 से होगी। वहीं UI/UX डिजाइन का 6 महीने का कोर्स डिजाइन की बारीकियों को सिखाता है।

पात्रता: स्नातक डिग्री और कुछ कार्य अनुभव रखने वाले पेशेवर इनमें प्रोफेशनल्स कर सकते हैं।

4. IIT खड़गपुर: इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स और ओलंपियाड रूट

IIT खड़गपुर ने साल 2026 से वैकल्पिक प्रवेश मार्ग खोलने की योजना बनाई है। अब 'स्पोर्ट्स एक्सीलेंस' और 'साइंस ओलंपियाड' के विजेताओं को बिना जेईई एडवांस की रैंकिंग के भी कुछ विशेष कोर्सेस में जगह मिल सकती है। इसके अलावा, संस्थान स्वयम (Swayam) पोर्टल के माध्यम से इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स जैसे महत्वपूर्ण कोर्स भी ऑफर कर रहा है।

5. IIT गुवाहाटी और IIT बॉम्बे के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स

IIT गुवाहाटी: यहां से आप जेनेटिक इंजीनियरिंग और उसके अनुप्रयोगों पर एनपीटीएल (NPTEL) के माध्यम से कोर्स कर सकते हैं, जो बायोटेक और लाइफ साइंस के छात्रों के लिए बेहतरीन है।

IIT बॉम्बे: प्रोग्रामिंग में रुचि रखने वालों के लिए आईआईटी बॉम्बे Python 3.4.3 जैसे कोर्स ऑफर करता है। यह कोर्स स्कूली छात्रों से लेकर ग्रेजुएट्स तक सभी के लिए खुला है।

इन कोर्सेस के माध्यम से आईआईटी संस्थान अब केवल एक डिग्री देने वाला केंद्र नहीं, बल्कि स्किल डेवलेपमेंट का एक बड़ा मंच बन गए हैं। यदि आप भी बिना प्रवेश परीक्षा के दबाव के विश्वस्तरीय शिक्षा पाना चाहते हैं, तो इन कोर्सेस की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर समय रहते आवेदन जरूर करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।