IIT : आईआईटी में एमटेक क्रिटिकल मिनरल समेत 3 कोर्स जल्द
आईआईटी आईएसएम धनबाद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमटेक में तीन नए कोर्स की शुरुआत होगी। एमटेक में क्रिटिकल मिनरल्स, मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा इंटेलिजेंस कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटल इंजीनियरिंग नया कोर्स होगा

आईआईटी आईएसएम धनबाद में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमटेक में तीन नए कोर्स की शुरुआत होगी। एमटेक में क्रिटिकल मिनरल्स, मटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग तथा इंटेलिजेंस कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटल इंजीनियरिंग नया कोर्स होगा। शुरुआत में तीनों कोर्स में 20-20 सीटें होंगी। आईआईटी आईएसएम प्रबंधन तैयारी में जुट गया है। जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
एमटेक क्रिटिकल मिनरल्स कोर्स को तीन विभाग मिलकर चलाएंगे। इनमें माइनिंग इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व फ्यूल मिनरल इंजीनियरिंग शामिल हैं। तीनों विभागों का नेतृत्व माइनिंग इंजीनियरिंग करेगा। चालू सत्र में एमटेक के कई कोर्स में छात्र-छात्राओं की कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आईआईटी धनबाद प्रबंधन एमटेक के ऐसे कोर्स को चिह्नित कर रहा है। कम दिलचस्पी वाले कोर्स में सीटों की संख्या कम की जाएगी। जल्द ही इस संबंध में निर्देश जारी किया जाएगा। वर्ष 2025-26 में एमटेक में नामांकन के लिए 798 सीटों की घोषणा की गई थी। वर्ष 2026-27 में एमटेक में नामांकन की प्रक्रिया मार्च में शुरू की जाने की बात कही जा रही है। जुलाई तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
इन कोर्स में नामांकन
अर्थक्विक साइंस एंड इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग, वाटर रिसोर्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस, पावर सिस्टम इंजीनियिरंग, पावर इलेक्ट्रोनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल ड्राइव, एन्वॉयरमेंटल साइंस एंड इंजीनियिरंग समेत अन्य कोर्स शामिल हैं।
14 टैक्समिन पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप का आवेदन 6 तक
आईआईटी धनबाद के टैक्समिन पोस्ट डॉक्टोरल फैलोशिप के लिए आवेदन मांगा गया है। 14 पोस्ट-डॉक्टोरल फैलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 मार्च है। यह फैलोशिप अधिकतम दो वर्ष की अवधि के लिए है। इस संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किया गया है।
4 वर्षीय बीएड कोर्स की फीस 2.30 लाख रुपए फीस
आईआईटी में नए सत्र 2026-27 से शुरू हो रही चार वर्षीय बीएससी बीएड की पढ़ाई की फीस को अंतिम रूप दिया गया है। जल्द ही सीनेट की बैठक में उसे रखा जाएगा। सीनेट से मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी। बीएससी बीएड में कुल 50 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें गणित, 15 सीटें फिजिक्स व 15 सीटें केमेस्ट्री के लिए निर्धारित हैं। छात्र-छात्राओं को बीएड फीस के रूप में 2,30,300 रुपए देने होंगे। हॉस्टल सीट रेंट से लेकर अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं। प्रत्येक सेमेस्टर में मेस चार्ज (खाने की फीस) देना होगा। महत्वपूर्ण यह है कि आईआईटी में बीएससी बीएड कोर्स के लिए प्रत्येक सेमेस्टर में ट्यूशन फीस मात्र 10 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। आईआईटी के बीएससी बीएड कोर्स में नामांकन के लिए एनसीईटी (नेशनल कॉमन इंट्रेंस टेस्ट) में शामिल होना होगा।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




