फैमिली बिजनेस को मिलेगी कॉरपोरेट रफ्तार! IIM लखनऊ ने शुरू किया खास MBA कोर्स; 20 करोड़ का टर्नओवर जरूरी

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

IIM लखनऊ ने युवाओं के लिए 'MBA इन फैमिली बिजनेस' की शुरुआत की है। इस कोर्स का पहला बैच जुलाई 2027 से शुरू होगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन जल्द खुलेंगे।

iim lucknow MBA in family business
आईआईएम लखनऊ ने शुरू किया फैमिली बिजनेस MBA

क्या आपका अपना कोई फैमिली बिजनेस है जिसे आप नए जमाने के हिसाब से बड़ा, प्रोफेशनल और मॉडर्न बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो देश के सबसे नामी मैनेजमेंट संस्थानों में से एक IIM लखनऊ आपके लिए एक बेहद खास और शानदार मौका लेकर आया है।

आईआईएम लखनऊ ने अपने फैमिली बिजनेस को संभालने और आगे बढ़ाने वाले युवाओं के लिए एक नया 2-वर्षीय ‘MBA इन फैमिली बिजनेस’ प्रोग्राम शुरू करने का ऐलान किया है। इस कोर्स का पहला बैच जुलाई 2027 से शुरू होगा।

क्यों खास है यह MBA कोर्स?

फैमिली बिजनेस को चलाने की चुनौतियां आम कॉर्पोरेट कंपनियों से काफी अलग होती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस कोर्स को तैयार किया गया है।

प्रैक्टिकल और थ्योरी का मेल: इसमें आधुनिक मैनेजमेंट, डिजिटल टेक्नोलॉजी, बिजनेस स्केलिंग और फैमिली बिजनेस के बीच होने वाले तालमेल को बेहतर तरीके से समझाया जाएगा।

फ्लेक्सिबल क्लासेज: यह प्रोग्राम ऐसे डिजाइन किया गया है ताकि युवा बिना अपना चलता हुआ बिजनेस छोड़े पढ़ाई कर सकें। इसमें ऑनलाइन और ऑन-कैंपस दोनों तरह के सेशंस शामिल होंगे।

कौन कर सकता है आवेदन? पात्रता

इस स्पेशल MBA प्रोग्राम में दाखिला पाने के लिए उम्मीदवारों के पास ये योग्यताएं होना जरूरी है।

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री या CA, CS, ICWA जैसी प्रोफेशनल योग्यता होनी चाहिए।

टर्नओवर नियम: आवेदक ऐसे फैमिली बिजनेस का मालिक, प्रमोटर या अगली पीढ़ी का उत्तराधिकारी होना चाहिए, जिसका सालाना कारोबार या व्यावसायिक निवेश कम से कम 20 करोड़ रुपये हो।

प्रवेश परीक्षा: दाखिले के लिए उम्मीदवार के पास GMAT या GRE का वैलिड स्कोर होना चाहिए। यदि यह स्कोर नहीं है, तो वे आईआईएम लखनऊ की अपनी प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू (PI) के आधार पर चयन होगा।

कितनी है कोर्स की फीस?

इस प्रोग्राम की ट्यूशन फीस 25 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा, संस्थान छात्रों को 2 सप्ताह का वैकल्पिक ग्लोबल इमर्शन प्रोग्राम भी प्रदान करता है, जिसका खर्च लगभग 10 लाख रुपये अलग से होगा। जो छात्र ग्लोबल एक्सपोजर नहीं चुनना चाहते, वे 3 लाख रुपये के शुल्क पर रिसर्च डिजर्टेशन का विकल्प चुन सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन की प्रक्रिया

यह प्रोग्राम जुलाई 2027 से शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा गया है। फेज-1 की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 है और फेज-2 की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2027 तय की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी आईआईएम लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट https://www.iiml.ac.in/mbafb पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। अगर आप भी अपने खानदानी या फैमिली बिजनेस को एक ग्लोबल ब्रांड बनाना चाहते हैं, तो जुलाई 2027 से शुरू हो रहे इस बैच के लिए तैयारी अभी से शुरू कर सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़फैमिली बिजनेस के लिए IIM लखनऊ का MBA कोर्स, 20 करोड़ का टर्नओवर जरूरी!