IIM लखनऊ ने शुरू किए ये 2 नए कोर्स, कौन कर सकता है आवेदन; क्या है करियर स्कोप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यह कोर्स उन छात्रों के लिए है जिन्होंने 12वीं के साथ-साथ जेईई एडवांस्ड परीक्षा क्वालिफाई की है। इस कोर्स की पहली बैच में 60 छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार IIM लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट iiml.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IIM लखनऊ ने शुरू किए ये 2 नए कोर्स, कौन कर सकता है आवेदन; क्या है करियर स्कोप

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) लखनऊ ने 2 नए कोर्स शुरू किए हैं। पहला बैचलर ऑफ साइंस (BS) इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और दूसरा बिजनेस एनालिटिक्स प्रोग्राम। यह कोर्स उन छात्रों के लिए है जिन्होंने 12वीं के साथ-साथ जेईई एडवांस्ड परीक्षा क्वालिफाई की है। इस कोर्स की पहली बैच में 60 छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार IIM लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट iiml.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई

यह प्रोग्राम भारत के उन छात्रों के लिए है जिन्होंने 2025 या 2026 में 10+2 या उसके बराबर परीक्षा फिजिक्स, कमेस्ट्री और मैथमैटिक्स (PCM) विषयों के साथ पास की हो और JEE Advanced क्वालिफाई किया हो। छात्रों का चयन उनके अकादमिक प्रदर्शन और JEE Advanced के स्कोर के आधार पर होगा। वहीं, SC और ST वर्ग के छात्रों को सरकारी नियमों के अनुसार 5% अंकों की छूट दी जाएगी। बता दें कि इस प्रोग्राम की सबसे खास बात यह है कि छात्रों को इसके तहत टेक-एमबीए में जाने और ड्यूल-डिग्री हासिल करने का मौका मिलेगा।

चयनित छात्रों की लिस्ट कब तक होगी जारी

बताते चलें कि चयनित छात्रों की पहली सूची 10 जुलाई को जारी की जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो दूसरी सूची 23 जुलाई और तीसरी सूची 3 अगस्त को आएगी। रिपोर्टिंग और रजिस्ट्रेशन 17 अगस्त को होगा और कक्षाएं 18 अगस्त से शुरू होंगी। IIM निदेशक डॉ. एम.पी. गुप्ता ने कहा कि यह कोर्स इंटरमीडिएट पास करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों के लिए नए अवसर खोलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार किसी IIM में ऐसे मेधावी छात्रों को JEE Advanced के जरिए प्रवेश दिया जा रहा है।

कोर्स की खासियत

इस कोर्स के पाठ्यक्रम में अत्याधुनिक तकनीकें शामिल हैं जैसे- डेटा स्ट्रक्चर, डेटा इंजीनियरिंग, बिग डेटा कंप्यूटिंग, एआई फंडामेंटल्स, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन, डीप लर्निंग और रिस्पॉन्सिबल एआई।इसके अलावा, छात्रों को IIM लखनऊ की विशेष लैब्स का उपयोग करने का मौका मिलेगा, जिनमें बिजनेस इंटेलीजेंस, कंप्यूटर विजन, डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन और सोशल एआई जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

करियर के विकल्प

कोर्स पूरा करने के बाद छात्र टेक्नोलॉजी, कंसल्टिंग, वित्तीय सेवाओं, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों में एआई इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, बिजनेस एनालिस्ट और एनालिटिक्स कंसलटेंट जैसे बड़े पदों पर शानदार करियर बना सकेंगे।

इन क्षेत्रों में तैयार करेगा नौकरी

IIM लखनऊ ने कहा है कि यह कोर्स छात्रों को भविष्य में काम आने वाले जरूरी स्किल्स के लिए तैयार करने के लिए बनाया गया है। यह प्रोग्राम छात्रों को अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरी के लिए तैयार करेगा, जैसे कि टेक्नोलॉजी, कंसल्टिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, ई-कॉमर्स, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और सरकारी सेक्टर। यह BS in AI and Business Analytics प्रोग्राम इस साल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही IIM लखनऊ ने पहली बार AI और Analytics पर आधारित अंडरग्रेजुएट शिक्षा की शुरुआत की है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।