5 अक्टूबर तक CAT 2026 करेक्शन विंडो iimcat.ac.in पर ओपन, फॉर्म में गलती सुधारने का अंतिम मौका
IIM ने CAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर फोटो, सिग्नेचर और परीक्षा शहर की प्रिफरेंस में बदलाव कर सकते हैं।

IIM CAT 2026: देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) और टॉप बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट आया है। परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्थान IIM, इंदौर ने कैट 2026 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए आधिकारिक विंडो खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था और जिनके एप्लीकेशन फॉर्म में कोई छोटी-मोटी कमी या गलती रह गई थी, वे अब आधिकारिक पोर्टल iimcat.ac.in पर जाकर अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
किन डिटेल्स में कर सकते हैं सुधार?
आईआईएम की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म के सभी डिटेल्स में बदलाव नहीं कर सकते हैं। करेक्शन विंडो के दौरान अभ्यर्थियों को केवल सीमित फील्ड्स में संशोधन करने की अनुमति दी गई है। छात्र इन डिटेल्स को ऑनलाइन एडिट कर सकते हैं:
पासपोर्ट साइज फोटो: यदि अपलोड की गई तस्वीर धुंधली है या दिए गए साइज और फॉर्मेट के अनुसार नहीं है।
सिग्नेचर: गलत या अस्पष्ट सिग्नेचर को बदलकर सही और साफ डिजिटल इमेज अपलोड कर सकते हैं।
परीक्षा शहर का विकल्प (टेस्ट सिटी): उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार चुने गए परीक्षा केंद्रों/शहरों की प्रिफरेंस में बदलाव कर सकते हैं।
ध्यान दें कि नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक योग्यता (जैसे 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन के अंक) जैसी डिटेल्स में इस चरण के दौरान कोई बदलाव करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
IIM CAT 2026 Correction window Link- https://iimcat.ac.in/per/g06/pub/32842/ASM/WebPortal/1/index.html?32842@@1@@1
परीक्षा की तिथि और महत्वपूर्ण समय-सीमा
IIM इंदौर द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, CAT 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 29 नवंबर 2026 रविवार को देश के लगभग 170 शहरों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीन अलग-अलग सत्रों में पूरी होगी। जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करेंगे, उनके एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
CAT 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कैसे करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको अपनी आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
3. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को एडिट करना होगा।
4. इसके बाद आपको करेक्शन फीस जमा करनी होगी और सबमिट करना होगा।
5. अब आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।


