Hindi Newsकरियर न्यूज़IIM CAT 2025 Objection Window Opens Today, Check Steps to Raise Challenges
IIM CAT 2025 Objection Window: कैट 2025 ऑब्जेकशन विंडो आज होगी ओपन, ऐसे कर सकेंगे आपत्ति दर्ज

IIM CAT 2025 Objection Window: कैट 2025 ऑब्जेकशन विंडो आज होगी ओपन, ऐसे कर सकेंगे आपत्ति दर्ज

संक्षेप:

IIM CAT 2025: कैट 2025 परीक्षा की प्रोविजनल 'आंसर-की' जारी कर दी गई है और आज 8 दिसंबर 2025 से इस 'आंसर-की' पर आपत्ति दर्ज कराने की ऑब्जेक्शन विंडो खोल दी जाएगी। ऑब्जेक्शन विंडो 10 दिसंबर 2025 तक ओपन रहेगी।

Dec 08, 2025 10:09 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IIM CAT 2025 Objection Window: देश के प्रमुख मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (IIMs) में एडमिशन के लिए आयोजित हुई कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। कैट 2025 परीक्षा की प्रोविजनल 'आंसर-की' जारी कर दी गई है और आज 8 दिसंबर 2025 से इस 'आंसर-की' पर आपत्ति दर्ज कराने की ऑब्जेक्शन विंडो खोल दी जाएगी। ऑब्जेक्शन विंडो 10 दिसंबर 2025 तक ओपन रहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिन भी उम्मीदवारों को लगता है कि प्रोविजनल 'आंसर-की' में किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है या सवाल के विकल्पों में कोई गलती है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और तरीका

IIMs की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने के लिए निर्धारित समय-सीमा का पालन करना होगा। यह समय-सीमा बहुत कम होती है, इसलिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द 'आंसर-की' को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को इन स्टेप्स को फॉलो करें

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले उम्मीदवारों को CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा।

2. लॉगिन करें: अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करें।

3. आंसर-की लिंक: होमपेज या कैंडिडेट डैशबोर्ड पर उपलब्ध 'CAT 2025 आंसर-की ऑब्जेक्शन' लिंक पर क्लिक करें।

4. आपत्ति दर्ज करें: जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें। अपनी आपत्ति को दर्ज करें और उसके समर्थन में वैलिड प्रूफ, जैसे कि किसी स्टैंडर्ड बुक या आधिकारिक स्रोत को अपलोड करें।

5. शुल्क का भुगतान: प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।

6. सबमिट करें: प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपनी आपत्ति को अंतिम रूप से सबमिट करें।

सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी प्रक्रिया, शुल्क और आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि को ध्यान से देख लें, ताकि अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सके। यह प्रक्रिया IIMs में प्रवेश के लिए आवश्यक स्कोर सुनिश्चित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।