
IIM CAT 2025 Mock Test: आईआईएम कैट 2025 मॉक टेस्ट लिंक हुआ एक्टिव, यहां जानें ऑनलाइन प्रैक्टिस एग्जाम देने का तरीका
संक्षेप: IIM CAT 2025 Mock Test: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने CAT 2025 परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। जो कैंडिडेट CAT 2025 की परीक्षा देने जा रहे हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा।
IIM CAT 2025 Mock Test Paper : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने CAT 2025 परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का लिंक एक्टिव कर दिया है। जो कैंडिडेट CAT 2025 की परीक्षा देने जा रहे हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा।आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मॉक टेस्ट में उम्मीदवारों को आम तौर पर कैट (एमसीक्यू/गैर-एमसीक्यू) और परीक्षा इंटरफेस में पूछे जाने वाले विभिन्न प्रकार के प्रश्नों से परिचित कराने के उद्देश्य से पिछले वर्षों के कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के पेपरों से चयनित प्रश्न शामिल हैं।

IIM CAT 2025 Mock Test Link
टेस्ट में 3 सेक्शन हैं। मॉक टेस्ट की कुल अवधि 120 मिनट है। पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के पास प्रत्येक सेक्शन के लिए 13 मिनट और 20 सेकंड का अतिरिक्त समय होगा। प्रत्येक सेक्शन के लिए 40 मिनट का समय आवंटित है।
मॉक टेस्ट लिंक के लिए प्रत्येक सेक्शन के लिए सबमिट बटन एक्टिव किया गया है। यह एक उम्मीदवार को 40 मिनट का आवंटित समय समाप्त होने से पहले ही अगले सेक्शन में जाने में मदद करने के लिए है। वास्तविक परीक्षा में, एक उम्मीदवार 40 मिनट के बाद ही अगले सेक्शन में जा सकता है। तीनों सेक्शन को जमा करने पर, आपके उत्तरों का सारांश आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
CAT 2025 Mock Test: स्टूडेंट्स मॉक टेस्ट कैसे दें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आईआईएम कैट 2025 क्लिक करना होगा।
3. अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल ओपन होगी, जिसमें मॉक टेस्ट का लिंक होगा।
4. अब आप लिंक पर क्लिक कीजिए और अपना मॉक टेस्ट दीजिए।
5. अब आपको निर्धारित समय में मॉक टेस्ट पूरा करना होगा।
मॉक टेस्ट को इस तरह डिजाइन किया गया है जिससे स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए अपनी तैयारी का आकलन कर सकें। स्टूडेंट्स मॉक टेस्ट के जरिए टाईम मैनेजमेंट भी सीख सकते हैं।





