IIM Bangalore: आईआईएम बैंगलोर का छात्रों को बड़ा तोहफा, केस कम्पटीशन में जीतें 5 लाख का इनाम

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IIM Bangalore Case Competition 2026: IIM बैंगलोर ने देश के कॉलेज छात्रों के लिए 5 लाख रुपये प्राइज मनी का नेशनल केस कम्पटीशन शुरू किया है। ग्रेजुएशन और पीजी के छात्र आज शाम 6 बजे तक टीम बनाकर आवेदन कर सकते हैं।

IIM Bangalore Case Competition 2026
आईआईएम बैंगलोर केस काॅम्पिटिशन 2026

IIM Bangalore Case Competition 2026: अगर आप कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं और अपनी क्रिएटिव सोच के दम पर नेशनल लेवल पर अपनी खास पहचान बनाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। देश के सबसे प्रतिष्ठित और टॉप बिजनेस स्कूलों में शामिल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर (IIM) ने कॉलेज छात्रों के लिए एक बड़े नेशनल लेवल के मुकाबले का बिगुल बजा दिया है। आईआईएम बैंगलोर ने नेशनल स्टूडेंट केस कम्पटीशन 2026 की घोषणा की है, जिसका कुल प्राइज मनी 5 लाख रुपये रखी गई है। इस प्रतियोगिता की सबसे खास और ध्यान देने योग्य बात यह है कि इसमें शामिल होने और अपने आईडिया सबमिट करने की आखिरी तारीख आज 7 सितंबर 2026, शाम 6:00 बजे ही है।

नेशनल स्टूडेंट केस कम्पटीशन 2026 का मुख्य उद्देश्य और विषय

आईआईएम बैंगलोर का यह आयोजन उसके सेंटर फॉर डिजिटल पब्लिक गुड्स (CDPG) द्वारा परफियोस के सहयोग से कराया जा रहा है। इस केस चैलेंज का मुख्य उद्देश्य भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) से जुड़ी असली चुनौतियों का समाधान खोजना है। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों को डिजियात्रा (DigiYatra) जैसी आधुनिक तकनीकों और डिजिटल गवर्नेंस से जुड़े केस स्टडीज पर अपनी केस रिपोर्ट तैयार कर रणनीतिक समाधान पेश करने होंगे।

कौन-कौन से छात्र ले सकते हैं भाग?

शैक्षणिक योग्यता: देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, डिग्री कॉलेज या टेक्निकल इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहे अंडर-ग्रेजुएशन (UG) और पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) लेवल के छात्र इस नेशनल कम्पटीशन के लिए पूरी तरह पात्र हैं।

स्ट्रीम की कोई बंदिश नहीं: चाहे आप बीटेक, बीबीए/एमबीए, लॉ, इकोनॉमिक्स, डिजाइन या सोशल साइंस में से किसी भी विषय की पढ़ाई कर रहे हों, आप इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

5 सदस्यों की टीम अनिवार्य: इस प्रतियोगिता में व्यक्तिगत रूप से भाग नहीं लिया जा सकता। हिस्सा लेने के लिए 5 सदस्यों की टीम होना जरूरी है। आईआईएम बैंगलोर ने सुझाव दिया है कि टीमें बनाते समय अलग-अलग जेंडर और विभिन्न वर्ष के छात्रों को मिलाकर टीम बनाएं ताकि समस्याओं का बेहतर समाधान निकल सके।

प्रतियोगिता की तिथियां

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व सबमिशन की अंतिम तिथि: 7 सितंबर 2026 (आज शाम 6:00 बजे तक)

शॉर्टलिस्टेड टीमों की घोषणा: 15 सितंबर 2026

नेशनल फाइनल्स (ऑफलाइन राउंड): 30 सितंबर 2026

छात्रों को क्या मिलेगा फायदा?

शॉर्टलिस्ट की जाने वाली टॉप टीमों को सीधे आईआईएम बैंगलोर के कैंपस में आमंत्रित किया जाएगा। वहां छात्रों को देश के जाने-माने बिजनेसमैन, नीति निर्माताओं, सब्जेक्ट एक्सपर्ट और आईआईएम के प्रोफेसरों के सामने अपने समाधान प्रस्तुत करने का ऐतिहासिक मौका मिलेगा। इसके साथ ही विजेता टीमों को 5 लाख की प्राइज मनी और बहुमूल्य सर्टिफिकेट्स से नवाजा जाएगा।

यदि आपकी टीम तैयार है और आपके पास डिजिटल इंडिया को नई दिशा देने वाला आईडिया है, तो बिना समय गंवाए तुरंत आईआईएम बैंगलोर की आधिकारिक वेबसाइट iimb.ac.in पर जाकर अपनी टीम का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज शाम 6 बजे से पहले अवश्य पूरा कर लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IIM बैंगलोर का छात्रों को बड़ा तोहफा, केस कम्पटीशन में जीतें 5 लाख का इनाम