
IIIT Ranchi PhD Admission 2025: IIIT रांची में PhD में एडमिशन शुरू, 5 जनवरी तक करें आवेदन
IIIT Ranchi PhD Admission 2025: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची में स्प्रिंग सेमेस्टर 2025–26 के लिए अपने पीएचडी कार्यक्रम (फुल-टाइम /पार्ट-टाइम) में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
IIIT Ranchi PhD Admission 2025: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी), रांची में स्प्रिंग सेमेस्टर 2025–26 के लिए अपने पीएचडी कार्यक्रम (फुल-टाइम /पार्ट-टाइम) में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची, लिखित परीक्षा/साक्षात्कार की तिथि, परिणाम घोषणा, रिपोर्टिंग तिथि व सेमेस्टर आरंभ होने से संबंधित जानकारी समय-समय पर संस्थान की वेबसाइट https:// iiitranchi.ac.in पर प्रकाशित की जाएगी।
आईआईआईटी रांची में जिन विषयों में पीएचडी कार्यक्रम हैं, उनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई), भौतिकी और गणित शामिल हैं। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध पीएचडी सूचना पुस्तिका को पढ़ सकते हैं। इसमें पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, प्रवेश प्रक्रिया और शोध क्षेत्रों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। एक से अधिक कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग आवेदन जमा करने होंगे।
उपलब्ध विषय
IIIT रांची में जिन विषयों में पीएचडी कार्यक्रम उपलब्ध हैं, वे मुख्य रूप से तकनीकी और विज्ञान विषयों पर केंद्रित हैं। ये विषय हैं-
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
भौतिकी (Physics)
गणित (Mathematics)
यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक कोर्स के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे ध्यान रखना होगा कि प्रत्येक विषय के लिए उसे अलग-अलग आवेदन फॉर्म जमा करना होगा।
जाने ट्रिपल आईटी रांची के बारे में: ट्रिपल आईटी रांची, वर्ष 2016 में संसदीय अधिनियम के तहत शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से स्थापित राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है। यह संस्थान पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर झारखंड सरकार और उद्योग साझेदारों- सीसीएल, टीटीएल और टीसीएस के सहयोग से संचालित है।





