IIIT Placement: IIIT में धाकड़ BTech प्लेसमेंट! बेस्ट पैकेज 1 करोड़ का, क्या रही औसत सैलरी

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IIIT Placement 2026: ट्रिपल आईटी लखनऊ ने बीटेक प्लेसमेंट में ₹40 लाख का रिकॉर्ड औसत पैकेज हासिल किया है। एक छात्र को ₹1 करोड़ का पैकेज मिला है। 

IIIT Placements
IIIT Lucknow Placements

IIIT Placement 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों और देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में दाखिला लेने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) लखनऊ से एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। संस्थान ने अपने बीटेक (BTech) कोर्स के छात्रों के लिए आयोजित हालिया प्लेसमेंट ड्राइव में अब तक का सबसे ऐतिहासिक और रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन दर्ज किया है। इस साल संस्थान के बीटेक स्नातकों को देश और दुनिया की दिग्गज कंपनियों से ऐसे सैलरी पैकेज मिले हैं, जिन्होंने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है।

सैलरी पैकेज और प्लेसमेंट में बना नया रिकॉर्ड

संस्थान द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल ट्रिपल आईटी लखनऊ के बीटेक छात्रों का औसत सालाना पैकेज पिछले साल के ₹33.71 लाख रुपये से बढ़कर अब तक के हाईएस्ट ₹40 लाख प्रति वर्ष पर पहुं गया है। इसी तरह, संस्थान का मीडियन पैकेज भी पिछले वर्ष के ₹26 लाख रुपये से एक लंबी छलांग लगाकर ₹41.5 लाख प्रति वर्ष के नए शिखर पर पहुंच चुका है।

इस साल के प्लेसमेंट सीजन में सबसे बड़ा आकर्षण कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (CSAI) ब्रांच के होनहार छात्र वेदांत गोरे रहे। वेदांत को वैश्विक डेटा प्रबंधन और साइबर सुरक्षा कंपनी रूब्रिक की ओर से ₹1 करोड़ प्रति वर्ष का सबसे बड़ा सैलरी पैकेज ऑफर किया गया है।

94% से अधिक छात्रों को मिले शानदार जॉब ऑफर

संस्थान के प्लेसमेंट सेल के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 217 योग्य छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 204 विद्यार्थियों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों से नौकरी के ऑफर प्राप्त हुए। इस प्रकार संस्थान का कुल प्लेसमेंट प्रतिशत 94.01% दर्ज किया गया। छात्रों को नौकरी देने वाली प्रमुख कंपनियों की सूची में एमेजॉन, गूगल, रूब्रिक, मेटा, ग्रेविटॉन और उबर जैसे दुनिया के बड़े टेक ब्रांड्स शामिल रहे।

आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने संभाला अतिरिक्त प्रभार

प्लेसमेंट की इस अभूतपूर्व सफलता के साथ-साथ ट्रिपल आईटी लखनऊ के प्रशासनिक नेतृत्व में भी एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय शुरू हुआ है। देश के जाने-माने शिक्षाविद और आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) के निदेशक प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल को ट्रिपल आईटी लखनऊ के निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उन्होंने संस्थान के नए कार्यवाहक निदेशक के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। प्रो. मणींद्र अग्रवाल भारत के एक बेहद प्रतिष्ठित कंप्यूटर वैज्ञानिक हैं, जिन्हें शिक्षा, एल्गोरिदम और रिसर्च के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।

छात्रों के लिए क्यों खास है यह सफलता?

जेईई मेन और एडवांस (JEE Main/Advanced) जैसी कठिन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह खबर एक बड़ा प्रोत्साहन है। नए कार्यवाहक निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल के रणनीतिक मार्गदर्शन और संस्थान के इस मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड से यह स्पष्ट है कि आने वाले समय में ट्रिपल आईटी लखनऊ शिक्षा, रिसर्च और करियर के नए अवसरों में और ऊंचाइयों को छुएगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।