IIIT में PhD दाखिले के लिए अब साल भर कर सकेंगे आवेदन, GATE और NET पास अभ्यर्थियों को परीक्षा से छूट

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IIIT PhD Admissions 2026: ट्रिपलआईटी ने पीएचडी के लिए 'रोलिंग एडमिशन सिस्टम' लागू किया। अब छात्र साल भर कभी भी आवेदन कर सकेंगे और गेट-नेट पास अभ्यर्थियों को स्क्रीनिंग परीक्षा से सीधी छूट मिलेगी।

IIIT में PhD दाखिले के लिए अब साल भर कर सकेंगे आवेदन, GATE और NET पास अभ्यर्थियों को परीक्षा से छूट

IIIT PhD Admissions 2026: देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) ने उच्च शिक्षा और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए अपने पीएचडी एडमिशन नियमों में एक बहुत बड़ा बदलाव किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के सिद्धांतों को अपनाते हुए संस्थान ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र से ‘रोलिंग एडमिशन सिस्टम’ लागू कर दिया है।

इस नई व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब पीएचडी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए साल में केवल एक बार मिलने वाले मौके पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यदि किसी वजह से छात्र तय समय पर आवेदन नहीं कर पाते हैं, तो उनका पूरा साल बर्बाद नहीं होगा, बल्कि वे पूरे वर्ष में कभी भी पीएचडी के लिए आवेदन कर सकेंगे। आइए समझते हैं कि IIIT की यह नई प्रवेश प्रक्रिया कैसे काम करेगी और किन छात्रों को परीक्षा से सीधी छूट मिलेगी।

साल में होंगी तीन कट-ऑफ तिथियां, जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

संस्थान ने सुचारू रूप से एडमिशन प्रक्रिया को संचालित करने के लिए वर्ष 2026 के लिए तीन विशेष कट-ऑफ तिथियां निर्धारित की हैं। पहली कट-ऑफ 31 मार्च, दूसरी 30 जून और तीसरी 30 नवंबर तय की गई है।

प्रथम चरण (मार्च) की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। वहीं, दूसरे चरण (जून कट-ऑफ) के आवेदनों के लिए 14 और 15 जुलाई को इंटरव्यू होना प्रस्तावित है। हर कट-ऑफ के बाद प्राप्त आवेदनों पर अलग से चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

डीन इनोवेशन एंड रिसर्च डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मार्च और जून में आवेदन करने वाले छात्रों की चयन प्रक्रिया पूरी होते ही जुलाई से उनकी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके बाद नवंबर में आवेदन करने वाले छात्रों का नया सत्र जनवरी से संचालित किया जाएगा।

दो चरणों में होगी परीक्षा, GATE और NET वालों को बड़ी छूट

ट्रिपलआईटी परिसर में आयोजित होने वाली यह पीएचडी एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और इसे दो चरणों में बांटा गया है। पहला चरण में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा ली जाएगी। इसमें छात्रों से सामान्य योग्यता और उनके संबंधित विभाग के विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा केवल स्क्रीनिंग यानी छंटनी के उद्देश्य से होगी। दूसरा चरण में स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण यानी मुख्य इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

इन लोगों को मिलेगी लिखित परीक्षा से सीधी छूट:

संस्थान ने देश की कठिन परीक्षाएं पास करने वाले मेधावी छात्रों और कामकाजी लोगों को बड़ी राहत दी है। जिन अभ्यर्थियों ने गेट (GATE), नेट (NET) या अन्य राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं, उन्हें पहले चरण की स्क्रीनिंग परीक्षा देने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी। वे सीधे इंटरव्यू राउंड में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही, वर्किंग प्रोफेशनल्स को भी लिखित परीक्षा से छूट दी गई है, उन्हें भी संस्थान द्वारा सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।