
IGNOU TEE Admit Card 2025 OUT: इग्नू दिसंबर टीईई 2025 एडमिट कार्ड ignou.ac.in पर जारी, Direct Link
IGNOU TEE December Admit Card 2025: इग्नू ने दिसंबर टीईई 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
IGNOU December TEE 2025 Admit Card Download Link: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने दिसंबर टर्म एंड परीक्षा (TEE) 2025 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्टर्ड यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

IGNOU December TEE 2025 Admit card Direct link
इग्नू द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इग्नू दिसंबर टर्म एंड परीक्षा (TEE) 2025 का आयोजन 1 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2025 तक तय किए गए परीक्षा सेंटर्स पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा सेंटर्स पर अपने साथ एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी और एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड जरूर लेकर जाएं, बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा सेंटर्स में एंट्री नहीं दी जाएगी।
IGNOU TEE December Hall Ticket 2025: इग्नू दिसंबर टीईई 2025 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. परीक्षा का नाम
2. परीक्षा सेंटर का पता
3. परीक्षा का समय
4. परीक्षा की तिथि
5. उम्मीदवार का नाम
6. उम्मीदवार की जन्मतिथि
7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
9. परीक्षा के विषय
10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।





