Hindi Newsकरियर न्यूज़IGNOU Rojgar Mela dates : IGNOU Job Fair eligibility jobs posts job fair employment fair delhi 12 January
IGNOU Rojgar Mela : इग्नू का बड़ा रोजगार मेला 12 जनवरी को, जानें योग्यता, पद और डॉक्यूमेंट डिटेल्स

IGNOU Rojgar Mela : इग्नू का बड़ा रोजगार मेला 12 जनवरी को, जानें योग्यता, पद और डॉक्यूमेंट डिटेल्स

संक्षेप:

IGNOU Rojgar Mela : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के संयुक्त सहयोग से 12 जनवरी 2026 को दिल्ली में इग्नू–सीआईआई मेगा जॉब ड्राइव 2.0 का आयोजन किया जाएगा।

Jan 09, 2026 12:29 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IGNOU Rojgar Mela : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के संयुक्त सहयोग से 12 जनवरी 2026 को दिल्ली में इग्नू–सीआईआई मेगा जॉब ड्राइव 2.0 का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला सुबह 10:00 बजे से घिटोरनी स्थित एनबीसीसी ईडीसी परिसर में शुरू होगा। इस रोजगार मेले में आईटी, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ई-कॉमर्स, हॉस्पिटैलिटी, टेलीकॉम और बीमा क्षेत्र की कई प्रमुख कंपनियां भाग ले रही हैं। इग्नू से पढ़ रहे या परीक्षा पास कर चुके छात्र इसके लिए पात्र होंगे। युवाओं से कहा गया है कि वे अगर हिस्सा लेना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना नाम दर्ज कराएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किन दस्तावेजों की जरूरत

उम्मीदवारों को अपने साथ अपडेटेड रिज्यूमें, सरकारी पहचान पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और शिक्षा व अनुभव से जुड़े दस्तावेज लाने होंगे।

सैलरी

इंटरनेशनल प्रोसेस - 26,000 – 50,000 सीटीसी

डोमेस्टिक प्रोसेस - 15,000 – 18,000 सीटीसी

अतिरिक्त लाभ:

- 14 दिन होटल सुविधा (आउटस्टेशन उम्मीदवारों के लिए)

- 10,000 तक ट्रैवल/रिलोकेशन बोनस

- कैब सुविधा, शिफ्ट अलाउंस व इंसेंटिव

यहां मौके

- वाईस एस हॉस्पिटल में बैकेंड ऑफिस सपोर्ट स्टाफ, ऑफिस एडमिन, ग्राफिक डिजाइनर, सेल्स एंड ऑपरेशन ।

- बर्ड फ्लाइट सर्विसेज, नई दिल्ली में यात्री चेक-इन व बोर्डिंग, दस्तावेज़ सत्यापन, बैगेज हैंडलिंग, कस्टमर असिस्टेंस व एयरपोर्ट ऑपरेशन्स में जॉब।

ये भी पढ़ें:इग्नू में ऑनलाइन कोर्स के लिए दाखिले के आवेदन शुरू, अपार आईडी अनिवार्य

कॉजेंट ई सर्विसेज पार्टनर्स क्लाइंट में उपलब्ध पद

एक्सिस वॉयस प्रोसेस

सैलरी: 25,000 CTC तक

योग्यता: ग्रेजुएट

लोकेशन: सेक्टर 127, नोएडा

टाटा ब्रॉडबैंड (वॉयस)

सैलरी: 23,000 CTC तक

लोकेशन: सेक्टर 63, नोएडा

टाटा ब्रॉडबैंड (वॉयस)

सैलरी: 19,000 CTC तक

लोकेशन: सेक्टर 63, नोएडा

अपोलो हेल्थ इंश्योरेंस सेल्स

सैलरी: 35,000 CTC तक

न्यूनतम 6 माह का इंश्योरेंस सेल्स अनुभव

लोकेशन: गुरुग्राम

अपोलो सॉफ्टवेयर सेल्स

सैलरी: 35,000 सीटीसी तक

6 माह का सेल्स अनुभव वांछनीय

लोकेशन: गुरुग्राम

अथर प्रोसेस

सैलरी: 25,000 CTC तक

- BPO अनुभव वांछनीय

- लोकेशन: नोएडा

टाटा मोटर्स प्रोसेस

सैलरी: 27,000 CTC तक

ग्रेजुएशन अनिवार्य

लोकेशन: नोएडा

- यूएस एक्सेंट प्रोसेस

सैलरी: 40,000 CTC तक

कस्टमर सर्विस अनुभव अनिवार्य

केवल पुरुष उम्मीदवार

5 दिन कार्य | कैब सुविधा नहीं

ऑनलाइन कोर्स

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जनवरी सेशन के लिए ऑनलाइन कोर्सेज में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन मोड से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है। आवेदन के लिए अपार आईडी होना अनिवार्य है। यानी वही आवेदन कर सकेंगे जिसके पास अपार आईडी है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय इसकी डिटेल्स देनी होगी। इग्नू इससे पहले ओडीएल यानी ओपन डिस्टेंस कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर चुका है। इसकी आवेदन की अंतिम तिथि भी 31 जनवरी 2026 ही है।

नए दाखिले

इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी, बीकॉम, सामान्य एवं प्रतिष्ठा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स में फ्रेश दाखिले की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है। जबकि जनवरी 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।