IGNOU PhD Admission: इग्नू में PhD एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, UGC NET स्कोर से मिलेगा दाखिला
IGNOU PhD Admission 2026: इग्नू ने जुलाई 2026 सत्र के लिए 36 विषयों में पीएचडी दाखिले की शुरुआत कर दी है। योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई 2026 तक आधिकारिक पोर्टल ignou-phd.samarth.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

IGNOU PhD Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने उच्च शिक्षा की राह देख रहे शोधार्थियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। इग्नू ने शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 के लिए अपने पीएचडी (PhD) कोर्सेज में एडमिशन की ऑनलाइन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। इस बार विश्वविद्यालय कुल 36 विभिन्न विषयों या विधाओं में शोध करने का मौका दे रहा है। इच्छुक और योग्य छात्र बिना किसी देरी के इग्नू के आधिकारिक पीएचडी पोर्टल ignou-phd.samarth.edu.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
इन विषयों में कर सकते हैं रिसर्च, 1 जुलाई है आखिरी तारीख
इग्नू द्वारा जारी आधिकारिक ब्रोशर के अनुसार, छात्र साइकोलॉजी, नृविज्ञान एंथ्रोपोलॉजी, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, बायकेमिस्ट्री और केमिस्ट्री जैसे 36 प्रमुख और लोकप्रिय विषयों में रिसर्च के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पूरी आवेदन प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय ने 1 जुलाई 2026 की अंतिम तिथि निर्धारित की है। प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन या हार्ड-कॉपी के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन? क्या है योग्यता?
पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के 2022 के नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। सामान्य श्रेणी के आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर (स्नातकोत्तर) की डिग्री होनी अनिवार्य है। वहीं आरक्षित वर्ग के छात्रों को नियमानुसार अंक सीमा में 5 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।
दाखिले को मुख्य रूप से चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
कैटेगरी 1: यूजीसी-नेट जेआरएफ (JRF) उत्तीर्ण छात्र।
कैटेगरी 2: यूजीसी-नेट (असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी दोनों के लिए पात्र)।
कैटेगरी 3: यूजीसी-नेट (केवल पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र)।
कैटेगरी 4: वे छात्र जो इग्नू की विश्वविद्यालय स्तरीय प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे।
कोर्स वर्क के लिए दिल्ली मुख्यालय आना होगा अनिवार्य
इग्नू छात्रों को फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों तरह से पीएचडी करने का विकल्प दे रहा है। हालांकि, दोनों ही श्रेणियों के चयनित शोधार्थियों के लिए एक बेहद जरूरी नियम है। सभी छात्रों को नई दिल्ली स्थित इग्नू के मुख्य मुख्यालय में आकर अपना अनिवार्य 'कोर्स वर्क' पूरा करना होगा। इस दौरान कक्षाओं में न्यूनतम 80 प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखना बेहद आवश्यक है। इसके साथ ही, नौकरीपेशा उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जमा करना अनिवार्य होगा।
चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को चयन के अंतिम चरण में इंटरव्यू या वाइवा (Viva-Voce) के दौर से गुजरना होगा। नेट और जेआरएफ क्वालिफाई कर चुके छात्रों को सीधे इंटरव्यू में बैठना होगा, जबकि गैर-नेट छात्रों को पहले लिखित प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। अंतिम मेरिट लिस्ट में लिखित परीक्षा/नेट स्कोर को 70 प्रतिशत और इंटरव्यू को 30 प्रतिशत का वेटेज दिया जाएगा। सामान्य और अन्य सभी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये तय किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


