Hindi Newsकरियर न्यूज़IGNOU Online Courses : Ignou Admission for Online Course begins apply registration link ignouiop samarth edu in
IGNOU Online Courses : इग्नू में ऑनलाइन कोर्स के लिए दाखिले के आवेदन शुरू, APAAR ID अनिवार्य, कोर्स लिस्ट

IGNOU Online Courses : इग्नू में ऑनलाइन कोर्स के लिए दाखिले के आवेदन शुरू, APAAR ID अनिवार्य, कोर्स लिस्ट

संक्षेप:

IGNOU Online Courses : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जनवरी सेशन के लिए ऑनलाइन कोर्सेज में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन मोड से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Dec 25, 2025 08:43 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

IGNOU Online Courses : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जनवरी सेशन के लिए ऑनलाइन कोर्सेज में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन मोड से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 है। आवेदन के लिए अपार आईडी होना अनिवार्य है। यानी वही आवेदन कर सकेंगे जिसके पास अपार आईडी है। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय इसकी डिटेल्स देनी होगी। इग्नू इससे पहले ओडीएल यानी ओपन डिस्टेंस कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर चुका है। इसकी आवेदन की अंतिम तिथि भी 31 जनवरी 2026 ही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से पहले आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:

स्कैन की हुई फोटोग्राफ (100 KB से कम)

स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर (100 KB से कम)

संबंधित शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी (200 KB से कम)

अनुभव प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी (यदि कोई हो) (200 KB से कम)

श्रेणी प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी (यदि SC/ST/OBC हों) (200 KB से कम)

पंजीकरण शुल्क, प्रवेश रद्दीकरण एवं शुल्क वापसी (Refund) से संबंधित नियम

पंजीकरण शुल्क (Registration Fee) वापसी योग्य नहीं है।

प्रवेश की पुष्टि से पहले जमा किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

यदि प्रवेश की पुष्टि के बाद प्रवेश रद्द करने का अनुरोध प्राप्त होता है, तो जमा शुल्क में से कार्यक्रम शुल्क का 15%, अधिकतम 2,000/- तक, काट लिया जाएगा।

यदि छात्र ने SLM की सॉफ्ट कॉपी चुनी है, तो केवल पंजीकरण शुल्क काटकर शेष शुल्क वापस किया जाएगा।

यदि कोई छात्र शुल्क छूट का लाभ लेकर केवल पंजीकरण शुल्क और विकास शुल्क जमा करता है और प्रवेश रद्द करने का अनुरोध करता है, तो केवल विकास शुल्क ही वापस किया जाएगा।

प्रवेश की अंतिम तिथि के 60 दिनों के बाद किसी भी स्थिति में शुल्क की वापसी नहीं की जाएगी।

Direct Link

कौन कौन से ऑनलाइन कोर्स कराता है इग्नू

IGNOU के ऑनलाइन पाठ्यक्रम (Online Programmes)

स्नातकोत्तर (Postgraduate / Master Degree)

एम.ए. (संस्कृत)

एम.ए. (सस्टेनेबिलिटी साइंस)

एम.कॉम (वाणिज्य)

एम.ए. (डिस्टेंस एजुकेशन)

एम.ए. (अंग्रेज़ी)

एम.ए. (हिन्दी)

एम.ए. (ग्रामीण विकास)

एम.ए. (पत्रकारिता एवं जनसंचार)

एमबीए (मास्टर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन)

एमसीए (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन)

एम.ए. (अनुवाद अध्ययन)

एमएम गांधी एवं शांति अध्ययन

स्नातक (Bachelor Degree)

बीसीए (नया) – बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन

बैचलर ऑफ टूरिज़्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट

बीसीए – बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन

बी.कॉम – बैचलर ऑफ कॉमर्स

बीएसडब्ल्यू – बैचलर ऑफ सोशल वर्क

बैचलर ऑफ टूरिज़्म स्टडीज़

बीएलआईएस – बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस

डिप्लोमा

पीजी डिप्लोमा (पर्यावरण एवं व्यावसायिक स्वास्थ्य)

पीजी डिप्लोमा (डिजिटल मीडिया)

पीजी डिप्लोमा (डेवलपमेंट कम्युनिकेशन)

पीजी डिप्लोमा (डिस्टेंस एजुकेशन)

पीजी डिप्लोमा (ग्रामीण विकास)

पीजी डिप्लोमा (सस्टेनेबिलिटी साइंस)

पीजी डिप्लोमा (गांधी एवं शांति अध्ययन)

डिप्लोमा (क्रिएटिव राइटिंग – अंग्रेजी)

डिप्लोमा (उर्दू भाषा)

डिप्लोमा (पर्यटन अध्ययन)

डिप्लोमा (पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा)

ये भी पढ़ें:इग्नू ओडीएल कोर्स में एडमिशन शुरू, फॉर्म भरने से पहले माननी होगी UGC की यह शर्त

सर्टिफिकेट कोर्स (Certificate Courses)

सरल संस्कृत बोध

सर्टिफिकेट (फ्रेंच भाषा)

सर्टिफिकेट (स्पैनिश भाषा एवं संस्कृति)

सर्टिफिकेट (उर्दू भाषा)

सर्टिफिकेट (ग्रामीण विकास)

सर्टिफिकेट (फूड एवं न्यूट्रिशन)

सर्टिफिकेट (सूचना प्रौद्योगिकी – IT)

सर्टिफिकेट (लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान)

सर्टिफिकेट (पर्यटन अध्ययन)

सर्टिफिकेट (जनजातीय अध्ययन)

पीजी सर्टिफिकेट (कृषि नीति)

पीजी सर्टिफिकेट (गांधी एवं शांति अध्ययन)

सर्टिफिकेट (पीस स्टडीज़ एवं कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट)

सर्टिफिकेट (रूसी भाषा)

सर्टिफिकेट (अरबी भाषा)

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।