IGNOU: अब एक साल में मिलेगी MA की डिग्री, इग्नू में इन 9 कोर्स के लिए करें आवेदन; पढ़ें डिटेल्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को अपना APAAR ID तैयार रखना होगा। जिन छात्रों को APAAR ID बनाने में किसी तरह की परेशानी आती है, वे IGNOU की ओर से उपलब्ध सहायता के जरिए समस्या का समाधान कर सकते हैं।

ignou one year ma admission 2026 fyup graduates 9 masters courses
इग्नू में इन 9 कोर्स के लिए करें आवेदन

अगर आप एक में पोस्ट ग्रेजुएशन यानी पीजी की डिग्री हासिल करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) से ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए एक साल का मास्टर्स डिग्री शुरू किया है। बता दें कि 9 विषय में एक साल की डिग्री ऑफर की जाएगी। इन प्रोग्राम्स के जरिए पात्र छात्र सामान्य दो वर्षीय पोस्टग्रेजुएशन की तुलना में कम समय में मास्टर डिग्री पूरी कर सकेंगे। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत विकसित किए जा रहे लचीले और बहुविषयक उच्च शिक्षा विकल्पों के अनुरूप है। बता दें कि इस कोर्स का फायदा उन कैंडिडेट्स को मिलेगा जो वर्किंग प्रोफेशनल हैं और डिग्री हासिल करके किसी अन्य नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं।

16 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

बात दें कि इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक इन एक वर्षीय मास्टर डिग्री प्रोग्राम्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को अपना APAAR ID तैयार रखना होगा। जिन छात्रों को APAAR ID बनाने में किसी तरह की परेशानी आती है, वे IGNOU की ओर से उपलब्ध सहायता के जरिए समस्या का समाधान कर सकते हैं।

इन 9 कोर्स में होगी एक वर्षीय मास्टर डिग्री

IGNOU की ओर से FYUP से ग्रेजुएशन करने वाले पात्र छात्रों के लिए इन नौ प्रोग्राम उपलब्ध कराए गए हैं:

1. एमए इकोनॉमिक्स

2. एमए सोशियोलॉजी

3. एमए हिस्ट्री

4. एमकॉम

5. एमए हिंदी

6. एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन

7. एमए इंग्लिश

8. एमए संस्कृत

9. एमए उर्दू

FYUP छात्रों के लिए क्यों है खास?

NEP 2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों के लिए उच्च शिक्षा में अलग-अलग विकल्प विकसित किए जा रहे हैं। IGNOU के ये एक वर्षीय मास्टर प्रोग्राम भी इसी व्यवस्था का हिस्सा हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि पात्र FYUP ग्रेजुएट छात्रों को कम अवधि में पोस्टग्रेजुएट डिग्री हासिल करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित प्रोग्राम की पात्रता, प्रवेश की शर्तों और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।

स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था

एडमिशन की पुष्टि होने के बाद पात्र विद्यार्थी भारत सरकार की छात्रवृत्ति के लिए National Scholarship Portal (NSP) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को NSP पर उपलब्ध संबंधित छात्रवृत्ति की पात्रता और अन्य शर्तों को पूरा करना होगा।

आवेदन की जांच अभी जारी

वहीं, IGNOU ने जुलाई 2026 एडमिशन साइकिल में फ्रेश एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को लेकर भी महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। विश्वविद्यालय को कई ऐसे विद्यार्थियों की ओर से सवाल मिल रहे हैं, जिनके आवेदन अभी तक कन्फर्म नहीं हुए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एडमिशन एप्लीकेशन की स्क्रूटिनी यानी जांच प्रक्रिया अभी जारी है। आवेदन की स्थिति के बारे में विद्यार्थियों को उनके ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिशन अकाउंट में नियमित रूप से लॉगिन कर एप्लीकेशन स्टेटस चेक करते रहें।

आवेदन में कमी मिली तो क्या होगा?

अगर जांच के दौरान किसी आवेदन में कोई कमी या दस्तावेज से संबंधित विसंगति पाई जाती है, तो छात्र के एडमिशन पोर्टल अकाउंट में Discrepancy Link उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवार को इस लिंक के जरिए मांगी गई जानकारी या जरूरी दस्तावेज अपलोड करके उस कमी को दूर करना होगा।

वहीं, अगर आवेदन में कोई विसंगति नहीं पाई जाती है, तो विश्वविद्यालय की ओर से एडमिशन कन्फर्म कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र के लिए एनरोलमेंट नंबर जनरेट होगा। साथ ही, रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर कन्फर्मेशन ईमेल भेजा जाएगा, जिसमें विद्यार्थी का ID Card भी अटैच होगा।

विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपील की है कि आवेदन की जांच प्रक्रिया के दौरान अनावश्यक रूप से ईमेल भेजने से बचें। किसी भी अपडेट के लिए वे अपने ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को नियमित रूप से चेक करते रहें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़IGNOU: अब एक साल में मिलेगी MA की डिग्री, इग्नू में इन 9 कोर्स के लिए करें आवेदन