IGNOU: इग्नू ने जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ाई, अब 15 जुलाई तक करें आवेदन

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IGNOU Re-Registration July 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2026 अकादमिक सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 कर दी है।

IGNOU Re-Registration July

IGNOU Re-Registration July 2026: इन्दिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में पढ़ाई कर रहे मौजूदा छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी और राहत भरी खबर आई है। विश्वविद्यालय ने जुलाई 2026 अकादमिक सत्र के लिए ऑनलाइन री-रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र अगले सेमेस्टर या अगले वर्ष में प्रवेश पाने के लिए 15 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई थी।

सभी ओडीएल (ODL) और ऑनलाइन कोर्सेज के लिए मौका

इग्नू द्वारा दी गई यह छूट ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड दोनों के तहत आने वाले सभी स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), एडवांस्ड डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज पर समान रूप से लागू होगी। इग्नू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि री-रजिस्ट्रेशन उन सभी पुराने छात्रों के लिए पूरी तरह अनिवार्य है जो अपनी पढ़ाई को बिना किसी गैप या रुकावट के आगे जारी रखना चाहते हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि कोई छात्र पिछली TEE परीक्षा में फेल भी हो गया है या असाइनमेंट जमा नहीं कर पाया है, तब भी उसे अगले सेमेस्टर में जाने के लिए री-रजिस्ट्रेशन कराना ही होगा। पहली बार इग्नू में नया दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए फ्रेश एडमिशन का लिंक अलग से उपलब्ध कराया गया है।

आवेदन के समय कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी

जब छात्र री-रजिस्ट्रेशन करते हैं, तो उन्हें कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। इनमें पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अगर लागू हो तो कैटेगरी सर्टिफिकेट शामिल है। सभी दस्तावेज स्कैन किए हुए और साफ होने चाहिए। जुलाई 2026 सत्र के लिए IGNOU ने री-रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये तय की है।

IGNOU Re-Registration July 2026 Direct Link

आवेदन करने का आसान तरीका

अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक होने के कारण होने वाली तकनीकी दिक्कतों और भुगतान फेल होने जैसी समस्याओं से बचने के लिए छात्रों को जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।

  1. री-रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in या ignou.samarth.edu.in पर जाना होगा।
  2. होमपेज पर दिए गए 'Re-registration' लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
  3. इसके बाद अपने व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरणों की जांच करने के बाद आगामी सत्र के लिए पसंदीदा विषयों का चयन करना होगा।
  4. अंत में, नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई (UPI) के माध्यम से निर्धारित फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना होगा और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट भविष्य के लिए संभाल कर रखना होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।