Hindi Newsकरियर न्यूज़ignou january 2026 re registration last date extended job fair ahmedabad details
IGNOU January 2026: री-रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, 31 जनवरी तक मौका

IGNOU January 2026: री-रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, 31 जनवरी तक मौका

संक्षेप:

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जनवरी 2026 सत्र के लिए री रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब 31 जनवरी तक री-रजिस्ट्रेशन के लिए मौका है।

Jan 16, 2026 04:37 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने अपने लाखों छात्रों को बड़ी राहत देते हुए जनवरी 2026 सत्र के लिए री रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 कर दी है। यह फैसला ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड में चल रहे सभी कार्यक्रमों के छात्रों के लिए लागू होगा। यूनिवर्सिटी की ओर से साफ किया गया है कि जो भी मौजूदा विद्यार्थी अपने कोर्स को अगले सेमेस्टर या वर्ष में जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए री रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। बिना री रजिस्ट्रेशन के छात्र आगे की पढ़ाई, परीक्षा या अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो पाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

IGNOU के मुताबिक, छात्र Samarth पोर्टल के जरिए अपने व्यक्तिगत विवरण अपडेट कर सकते हैं, नए कोर्स चुन सकते हैं और निर्धारित शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।

IGNOU जनवरी 2026 री रजिस्ट्रेशन कैसे करें

री रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

स्टेप 1: सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं और “Register Online” सेक्शन में जाकर री रजिस्ट्रेशन लिंक खोलें।

स्टेप 2: पोर्टल पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

स्टेप 3: अपने एनरोलमेंट नंबर और अन्य जरूरी जानकारी से लॉग इन करें, फिर व्यक्तिगत विवरण भरें और कोर्स का चयन करें।

स्टेप 4: अगर किसी दस्तावेज की जरूरत हो तो उसे अपलोड करें और ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करें।

स्टेप 5: फॉर्म को एक बार अच्छे से जांच लें, सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज व फीस रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

IGNOU और CII की जॉब ड्राइव, छात्रों को मिलेगा रोजगार का मौका

इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट की मानें तो री रजिस्ट्रेशन के साथ साथ IGNOU ने छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक और बड़ी पहल की है। यूनिवर्सिटी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के साथ मिलकर एक जॉब ड्राइव आयोजित करने का ऐलान किया है। यह भर्ती मेला 19 जनवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। जॉब फेयर का आयोजन IGNOU रीजनल सेंटर, अहमदाबाद (गुजरात) में होगा, जो निर्माण यूनिवर्सिटी के सामने स्थित है।

किन सेक्टर की कंपनियां लेंगी हिस्सा

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, इस जॉब ड्राइव में कई नामी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इनमें शामिल हैं -

  • आईटी सेक्टर
  • बैंकिंग और इंश्योरेंस
  • ऑटोमोबाइल
  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • ई कॉमर्स
  • हॉस्पिटैलिटी
  • टेलीकम्युनिकेशन

इन कंपनियों की ओर से कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव (CCE), बैकएंड ऑपरेशंस स्टाफ, और क्विक सर्विस रेस्टोरेंट्स में टीम व क्रू मेंबर जैसे पदों के लिए भर्ती की जाएगी। कई कंपनियां आकर्षक सैलरी पैकेज भी ऑफर कर रही हैं।

छात्रों के लिए क्यों अहम है यह मौका

गौरतलब है कि IGNOU का यह कदम न सिर्फ छात्रों की पढ़ाई को आसान बनाता है, बल्कि उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में भी मजबूत पहल है। एक तरफ री रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाकर राहत दी गई है, तो दूसरी तरफ जॉब ड्राइव के जरिए करियर को नई दिशा देने का मौका दिया जा रहा है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।