Hindi Newsकरियर न्यूज़ignou january 2026 re registration apply online steps last date ignou ac in undergraduate postgraduate programmes
IGNOU जनवरी 2026 री-रजिस्ट्रेशन शुरू, 15 जनवरी तक पूरी करें प्रक्रिया

IGNOU जनवरी 2026 री-रजिस्ट्रेशन शुरू, 15 जनवरी तक पूरी करें प्रक्रिया

संक्षेप:

IGNOU ने जनवरी 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन खोलकर हजारों दूरस्थ शिक्षार्थियों को अगले चरण में बढ़ने का मौका दिया है। विद्यार्थी समय सीमा से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि कोई भी समस्या न आए।

Dec 01, 2025 03:53 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ignou january 2026 re registration : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। जो विद्यार्थी पहले से किसी भी स्नातक या स्नातकोत्तर कार्यक्रम में नामांकित हैं, वे अपनी अगली सेमेस्टर/वर्ष की पढ़ाई जारी रखने के लिए री-रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विश्वविद्यालय ने अंतिम तिथि 15 जनवरी 2025 तय की है, इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम दिनों की भीड़ से बचते हुए समय रहते अपनी प्रक्रिया पूरी करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

IGNOU ने बताया कि यदि कोई विद्यार्थी री-रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद कन्फर्मेशन ईमेल या स्टेटस अपडेट प्राप्त नहीं करता, तो वह तुरंत अपने क्षेत्रीय केंद्र (Regional Centre) से संपर्क करे। विश्वविद्यालय का कहना है कि डिजिटल प्रक्रिया को लगातार बेहतर किया जा रहा है ताकि देश और विदेश के विद्यार्थियों को अधिक सुविधा मिल सके।

कौन कर सकता है री-रजिस्ट्रेशन?

वे विद्यार्थी जो पहले से IGNOU के किसी UG या PG कोर्स में नामांकित हैं। यह प्रक्रिया नई एडमिशन के लिए नहीं है, बल्कि पहले से पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए है।

IGNOU जनवरी 2026 री-रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: ignou.ac.in

2. “Re-Registration” लिंक पर क्लिक करें

3. ऊपर दिए गए मेन्यू से “Register Online” चुनें

4. लॉगिन विंडो खुलेगी

5. अपना यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें

6. Login पर क्लिक करें

7. अपनी कोर्स प्राथमिकताएं चुनें और फीस का भुगतान करें

8. फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए एक कॉपी सेव कर लें

विश्वविद्यालय का कहना है कि IGNOU की ओर से स्टूडेंट-फ्रेंडली डिजिटल प्रणाली बनाने के प्रयास जारी हैं, जिससे लाखों शिक्षार्थियों को आसानी हो रही है। विश्वविद्यालय ने कहा कि समय पर री-रजिस्ट्रेशन करने से तकनीकी समस्याओं और सर्वर ट्रैफिक से बचा जा सकता है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।