IGNOU Admission 2026: इग्नू ने बढ़ाई एडमिशन की अंतिम तिथि, अब 31 जुलाई तक करें आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इससे पहले इग्नू ने 30 जून तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की थी। इसके बाद तिथि को बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 किया गया। लेकिन अब एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित की गई है। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय ने एक्स पर दी है।

इग्नू में एडमिशन की डेट बढ़ी अपडेट

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सत्र के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए फ्रेश एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन दोनों की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के तहत संचालित सभी अधिसूचित (Notified) कार्यक्रमों में 31 जुलाई 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा। ऐसे छात्र जो नए सत्र में दाखिला लेना चाहते हैं या अगले सेमेस्टर या वर्ष के लिए री-रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, वे निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे उन अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।

कई बार बढ़ चुकी है डेट

इससे पहले इग्नू ने 30 जून तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की थी। इसके बाद तिथि को बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 किया गया। लेकिन अब एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई निर्धारित की गई है। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय ने एक्स पर दी है।

सभी ओडीएल (ODL) और ऑनलाइन कोर्सेज के लिए मौका

इग्नू द्वारा दी गई यह छूट ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड दोनों के तहत आने वाले सभी स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), एडवांस्ड डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेज पर समान रूप से लागू होगी। इग्नू प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि री-रजिस्ट्रेशन उन सभी पुराने छात्रों के लिए पूरी तरह अनिवार्य है जो अपनी पढ़ाई को बिना किसी गैप या रुकावट के आगे जारी रखना चाहते हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि कोई छात्र पिछली TEE परीक्षा में फेल भी हो गया है या असाइनमेंट जमा नहीं कर पाया है, तब भी उसे अगले सेमेस्टर में जाने के लिए री-रजिस्ट्रेशन कराना ही होगा। पहली बार इग्नू में नया दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए फ्रेश एडमिशन का लिंक अलग से उपलब्ध कराया गया है।

आवेदन के समय कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी

जब छात्र री-रजिस्ट्रेशन करते हैं, तो उन्हें कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। इनमें पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अगर लागू हो तो कैटेगरी सर्टिफिकेट शामिल है। सभी दस्तावेज स्कैन किए हुए और साफ होने चाहिए। जुलाई 2026 सत्र के लिए IGNOU ने री-रजिस्ट्रेशन फीस 300 रुपये तय की है।

आवेदन करने का आसान तरीका

अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अत्यधिक ट्रैफिक होने के कारण होने वाली तकनीकी दिक्कतों और भुगतान फेल होने जैसी समस्याओं से बचने के लिए छात्रों को जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।

1. री-रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in या ignou.samarth.edu.in पर जाना होगा।

2. होमपेज पर दिए गए 'Re-registration' लिंक पर क्लिक करने के बाद अपने एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।

3. इसके बाद अपने व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरणों की जांच करने के बाद आगामी सत्र के लिए पसंदीदा विषयों का चयन करना होगा।

4. अंत में, नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई (UPI) के माध्यम से निर्धारित फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना होगा और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट भविष्य के लिए संभाल कर रखना होगा।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।