IELTS Exam: विदेश जाने के लिए अब कंप्यूटर पर ही देनी होगी IELTS परीक्षा, सितंबर 2026 से पेपर मोड खत्म

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

IELTS Exam 2026: सितंबर 2026 से भारत में आईईएलटीएस (IELTS) परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित हो जाएगी। पेन-पेपर मोड को पूरी तरह खत्म किया जा रहा है।

IELTS Exam

IELTS Computer-Based Exam: यदि आप पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। विदेशों में पढ़ाई या नौकरी के लिए सबसे विश्वसनीय IELTS परीक्षा 4 स्तरों—सुनना, पढ़ना, लिखना और बोलना पर अंग्रेजी की पकड़ जांचती है, जिसका स्कोर 2 साल तक मान्य रहता है। आईडीपी (IDP) एजुकेशन के अनुसार, भारत में सितंबर 2026 से आईईएलटीएस की परीक्षा 'पेन-एंड-पेपर' आधारित परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद, अभ्यर्थियों के पास परीक्षा देने के लिए केवल कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड ही मौजूद रहेगा।

अगस्त 2026 के बाद पेन-पेपर का दौर होगा समाप्त

लंबे समय से छात्र इस परीक्षा को पेन, पेंसिल और कागज के माध्यम से देने के आदी रहे हैं। जो उम्मीदवार कंप्यूटर स्क्रीन के बजाय ऑफलाइन मोड में परीक्षा देना अधिक पसंद करते हैं, उनके पास अब सीमित अवसर बचे हैं। भारत में पेपर-बेस्ड टेस्ट देने के लिए आखिरी तीन तारीखें 25 जुलाई, 6 अगस्त और 22 अगस्त 2026 निर्धारित की गई हैं। इस समय-सीमा के समाप्त होने के बाद, देश में केवल डिजिटल फॉर्मेट को ही मान्यता दी जाएगी।

कठिनाई का स्तर और एग्जाम पैटर्न रहेगा बिल्कुल समान

अक्सर परीक्षा के डिजिटल होने की खबर सुनकर छात्र तनाव में आ जाते हैं, लेकिन आईडीपी एजुकेशन ने साफ किया है कि इस बदलाव से परीक्षा के स्तर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भी प्रश्नों का फॉर्मेट, कठिनाई का स्तर, परीक्षा की कुल अवधि (लगभग 2 घंटे 45 मिनट) और स्कोरिंग क्राइटेरिया बिल्कुल पहले जैसा ही रहेगा।

इस नए पैटर्न के तहत:

कंप्यूटर पर होने वाले सेक्शन: उम्मीदवारों को परीक्षा के तीन मुख्य हिस्से - सुनना, पढ़ना और लिखना कंप्यूटर स्क्रीन पर ही पूरे करने होंगे।

स्पीकिंग टेस्ट: बोलना वाला टेस्ट पहले की तरह ही एक प्रमाणित आईईएलटीएस परीक्षक के साथ आमने-सामने बैठकर लाइव इंटरव्यू के रूप में ही आयोजित किया जाएगा।

राहत की खबर: मिलेगा 'राइटिंग ऑन पेपर' का हाइब्रिड विकल्प

उन छात्रों की सहूलियत के लिए जो स्क्रीन पर तेजी से टाइप नहीं कर पाते या हाथ से लिखने में अधिक सहज हैं, आईडीपी एजुकेशन एक बेहतरीन हाइब्रिड मॉडल पेश कर रहा है। इसके तहत छात्र लिसनिंग और रीडिंग टेस्ट तो कंप्यूटर पर दे सकेंगे, लेकिन वे अपने राइटिंग सेक्शन को हाथ से पेपर पर लिखने का विकल्प चुन सकते हैं।

डिजिटल टेस्ट से मिलेंगे ये शानदार फायदे

जल्दी रिजल्ट: पेपर मोड में रिजल्ट आने में जहां लगभग दो हफ्ते लगते थे, वहीं कंप्यूटर परीक्षा का रिजल्ट मात्र 1 से 5 दिनों में आ जाएगा।

स्मार्ट फीचर्स: स्क्रीन पर लाइव टाइमर दिखेगा, जिससे समय का सही मैनेजमेंट हो सकेगा। साथ ही, राइटिंग सेक्शन में उत्तरों को एडिट करना आसान होगा और लिसनिंग सेक्शन के लिए हेडफोन की मदद से बिल्कुल साफ ऑडियो सुनाई देगा।

दुनिया भर के 140 से अधिक देशों में 11,000 से ज्यादा संगठनों द्वारा मान्यता प्राप्त इस परीक्षा का यह नया रूप छात्रों के लिए अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और तेज साबित होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से कंप्यूटर स्क्रीन और कीबोर्ड पर अभ्यास करना शुरू कर दें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।