IDBI Vacancy 2026: आईडीबीआई बैंक में निकली 1300 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट idbi.bank.in पर करें आवेदन

Mar 06, 2026 11:03 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

IDBI Junior Assistant Manager Vacancy : आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (जेएएम) और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के 1300 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है।

IDBI Vacancy 2026: आईडीबीआई बैंक में निकली 1300 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट idbi.bank.in पर करें आवेदन

IDBI Vacancy 2026: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (जेएएम) और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के 1300 पदों पर भर्ती निकाली है। रिक्तियों में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (जेएएम) ग्रेड ओ के 1100 और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए की 200 वैकेंसी हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 8 मार्च, 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

रिक्तियां

असिस्टेंट मैनेजर - ग्रेड ‘A’: 200 पद

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) - ग्रेड ‘O’ (क्षेत्रीय): 1100 पद

योग्यता व अन्य ब्योरा

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) - ग्रेड ‘O’

आयु सीमा- 20 वर्ष से 25 वर्ष।

योग्यता- असिस्टेंट मैनेजर (जेएएम) ग्रेड ओ - जनरलिस्ट - किसी भी विषय से ग्रेजुएशन।

पासिंग मार्क्स- जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस - 60 फीसदी, एससी व एसटी - 55 फीसदी,

वेतनमान - 6.14 लाख से 6.50 लाख सालाना

चयन -ऑनलाइन टेस्ट (ओटी), दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी), व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) और भर्ती पूर्व चिकित्सा परीक्षण (पीआरएमटी)

सेंट्रल बैंक में 275 पदों पर भर्ती

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अलग-अलग टेक्निकल और प्रोफेशनल पदों पर 275 वैकेंसी निकाली हैं। इसमें IT ऑफिसर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड और रिस्क मैनेजर जैसे कई पद शामिल हैं। न्यूनतम आयु 23 साल है. अधिकतम आयु 40 साल है।

वेब सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर के लिए बी.ई/बीटेक/एमटीएस के साथ स्केल II की पोस्ट पर न्यूनतम 4 साल का अनुभव या स्केल III की पोस्ट पर 6 साल का अनुभव होना चाहिए। डाटा आर्किटेक्ट/डाटा इंजीनियर के लिए बी.ई/बीटेक/एमसीए की डिग्री के साथ 4 साल संबंधित विषय में डिग्री चाहिए।

डाटा गवर्नेंस एंड क्वालिटी बी.ई/बीटेक/एमसीए के साथ 6 साल का डाटा गवर्नेंस संबंधित पोस्ट पर 6 साल का अनुभव होना चाहिए। आईटी ऑफिसर के लिए भी बी.ई/बीटेक/एमसीए (CS/IT/इलेक्ट्रॉनिक्स) की डिग्री के साथ 2 या 4 साल का अनुभव मांगा गया है। रिस्क मैनेजर एमबीए/एमएमएस/फाइनेंस, स्टेटिस्टिक्स में पीजी के साथ 3 साल का एक्सपीरियंस हो। टैक्सेशन/सीए के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (ICAI) किया हो। इसके साथ 2 रिलेटेड फील्ड में काम किया हो।

रिस्क मैनेजर के लिए सीए, एमबीए (फाइनेंस) या संबंधित डिग्री मांगी गई है। अनुभव भी पद के हिसाब से 1 साल से लेकर 8 साल तक मांगा गया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।