IDBI SO Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका, कल से करें आवेदन
IDBI SO Recruitment 2026: आईडीबीआई (IDBI) बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 31 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल 14 जुलाई से idbi.bank.in पर शुरू होगी।

IDBI SO Recruitment 2026 online form: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने और नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत अलग-अलग विभागों में अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों की तलाश की जा रही है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो कल यानी 14 जुलाई 2026 से खुलने जा रही है।
पदों की डिटेल्स और विभागों की जानकारी
आईडीबीआई बैंक इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 31 रिक्त पदों को भरने जा रहा है। इन पदों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, जिनमें डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM), असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) और मैनेजर शामिल हैं। भर्ती मुख्य रूप से इन चार प्रमुख विभागों के लिए की जा रही है:
ऑडिट - इनफॉर्मेशन सिस्टम (IS): 10 पद
इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (IMD): 8 पद
लीगल : 9 पद
सिक्योरिटी ऑफिसर : 4 पद
जरूरी तारीखें और आवेदन शुल्क
योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 26 जुलाई 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए पात्रता मानदंडों जैसे उम्र, पढ़ाई और अनुभव की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 1 जुलाई 2026 तय की गई है। फीस की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों को 1050 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह फीस मात्र 250 रुपये रखी गई है।
शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया
अलग-अलग पदों के लिए योग्यताएं भी अलग हैं। जैसे इनफॉर्मेशन सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बीटेक या संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री मांगी गई है, जबकि लीगल के लिए लॉ में ग्रेजुएट होना जरूरी है। ये स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद हैं, इसलिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में कुछ वर्षों का कार्य अनुभव होना भी अनिवार्य है।
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई बड़ी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही है। उम्मीदवारों का चयन उनके आवेदन फॉर्म, शैक्षणिक रिकॉर्ड और अनुभव के आधार पर प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग स्क्रीनिंग के जरिए होगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के लिए बुलाया जाएगा। जो छात्र इंटरव्यू में सफल होंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल ज्वाइनिंग दे दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल idbi.bank.in पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


