ICSI CSEET Result 2026 Date: 15 जुलाई को आएगा CSEET रिजल्ट, icsi.edu पर मिलेगा Link
ICSI CSEET Result 2026 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा सीएसईईटी जून 2026 परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

ICSI CSEET June 2026 results date: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2026 सत्र के परीक्षा परिणामों की तारीख और समय का आधिकारिक एलान कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 को दोपहर ठीक 2 बजे से संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट को पहले लॉग इन करना होगा।
जून के पहले सप्ताह में आयोजित हुई थी परीक्षा
आईसीएसईआई द्वारा जारी की गई आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीएसईईटी जून 2026 सत्र की परीक्षाओं का आयोजन देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 1 जून से 4 जून 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र अपने विषय-वार अंकों और क्वालिफाइंग स्टेटस को जानने के लिए इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब संस्थान इस रिजल्ट के साथ-साथ सभी छात्रों का फॉर्मल ‘ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट’ भी पोर्टल पर तुरंत लाइव कर देगा।
नहीं मिलेगी कोई फिजिकल कॉपी
आईसीएसईआई ने नोटिस में यह बात पूरी तरह साफ कर दी है कि किसी भी उम्मीदवार को रिजल्ट या मार्क्स स्टेटमेंट की कोई भी फिजिकल या हार्ड कॉपी डाक के जरिए नहीं भेजी जाएगी। छात्रों को इसे केवल ऑनलाइन मोड में ही डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
अगर पासिंग क्राइटेरिया की बात करें, तो छात्रों को सीएसईईटी परीक्षा पास करने के लिए दो प्रमुख शर्तों को पूरा करना होगा। पहली शर्त यह है कि परीक्षा के चारों पेपरों—बिजनेस कम्युनिकेशन, लीगल एप्टीट्यूड एंड लॉजिकल रीजनिंग, इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट, और करंट अफेयर्स में अलग-अलग कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। इसके साथ ही, दूसरी शर्त के मुताबिक चारों विषयों को मिलाकर कुल एग्रीगेट स्कोर कम से कम 50 प्रतिशत होना अनिवार्य है। जो छात्र इन दोनों शर्तों को पूरा करेंगे, उन्हें ही इस परीक्षा में सफल घोषित किया जाएगा।
पोर्टल पर इन 5 आसान स्टेप्स में चेक करें अपना रिजल्ट:
- सबसे पहले आईसीएसईआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर दिखाई दे रहे 'CSEET June 2026 Result' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर अपना एप्लिकेशन नंबर (रजिस्ट्रेशन नंबर) और जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कोड (कैप्चा) भरकर 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे चेक करें और भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


