Hindi Newsकरियर न्यूज़ICSI CSEET June 2026 registration process begins at icsi.edu apply till 15th February
ICSI CSEET June 2026: आईसीएसआई सीएसईईटी जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन icsi.edu पर शुरू, 15 फरवरी है लास्ट डेट

ICSI CSEET June 2026: आईसीएसआई सीएसईईटी जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन icsi.edu पर शुरू, 15 फरवरी है लास्ट डेट

संक्षेप:

ICSI CSEET June 2026 Registration: आईसीएसआई ने सीएसईईटी जून 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा।

Dec 22, 2025 01:40 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ICSI CSEET June 2026 Registration: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा। रजिस्ट्रेशन विंडो 15 फरवरी 2026 को बंद हो जाएगी।

आईसीएसआई CSEET 2026 परीक्षा का आयोजन 1 से 4 जून 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवेदकों को कुल 50 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे और प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे।

योग्यता-

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं की परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए या 12वीं उत्तीर्ण या उसके समकक्ष परीक्षा पास की होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फीस-

उम्मीदवारों को आईसीएसआई CSEET जून 2026 के लिए आवेदन करने के लिए 7500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क 1500 रुपये है।

ICSI CSEET June 2026: आईसीएसआई CSEET जून 2026 परीक्षा के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें-

1. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर आईसीएसआई CSEET जून 2026 परीक्षा लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आपको एप्लीकेशन फीस भरनी होगी।

6. अब आपको मांगे गए डॉक्यूमेंट, फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करना होगा।

7. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट कर दीजिए। अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं।

ICSI CSEET June 2026: रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

1. उम्मीदवार की फोटोग्राफ

2. उम्मीदवार के सिग्नेचर

3. जन्मतिथि सर्टिफिकेट (10वीं की मार्कशीट)

4. एडमिट कार्ड/हॉल टिकट 10+2 परीक्षा का (अगर आप उपस्थित होने वाले हैं)

5. कैटेगरी सर्टिफिकेट

6. वैलिड आईडी कार्ड

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;