ICSI CSEET June 2026: CSEET जून 2026 रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, 28 फरवरी तक भरें अपना फॉर्म
ICSI CSEET June 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने जून 2026 सत्र के लिए होने वाली सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) की रजिस्ट्रेशन तिथि को आगे बढ़ा दिया है।

ICSI CSEET June 2026: कंपनी सेक्रेटरी (CS) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने जून 2026 सत्र के लिए होने वाली सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) की रजिस्ट्रेशन तिथि को आगे बढ़ा दिया है। इंस्टीट्यूट द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार अब 28 फरवरी 2026 तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित थी, लेकिन छात्रों की सुविधा को देखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है। यह उन अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।
बदला हुआ परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तारीखें
जून 2026 का सत्र सीएस के छात्रों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इसी सत्र से आईसीएसआई (ICSI) अपनी परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव लागू कर रहा है।
परीक्षा की तिथि: CSEET जून 2026 की परीक्षा 1 जून से 4 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।
परीक्षा का मोड: सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब यह परीक्षा ऑफलाइन (सेंटर-आधारित) मोड में आयोजित होगी।
रजिस्ट्रेशन की नई तिथि: 28 फरवरी 2026
एनरोलमेंट विंडो: रजिस्ट्रेशन के बाद, बिना लेट फीस के परीक्षा एनरोलमेंट की प्रक्रिया 1 मार्च से 7 अप्रैल 2026 तक चलेगी। लेट फीस के साथ यह मौका 20 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध रहेगा।
फीस और पात्रता
इंस्टीट्यूट ने इस बार फीस स्ट्रक्चर में भी संशोधन किया है। अब सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 7,500 रुपये और एनरोलमेंट शुल्क 1,500 रुपये निर्धारित किया गया है। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/PH) और विशिष्ट क्षेत्रों के छात्रों के लिए नियमानुसार शुल्क में छूट का प्रावधान भी रखा गया है।
पात्रता: जो छात्र 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं या उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे इस प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र हैं। इसके अलावा, स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र भी इसके माध्यम से सीएस कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।
सब्जेक्ट-वाइज परीक्षा का शेड्यूल
परीक्षा प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।
1 जून: बिजनेस कम्युनिकेशन
2 जून: फंडामेंटल्स ऑफ अकाउंटिंग
3 जून: इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट
4 जून: बिजनेस लॉ एंड मैनेजमेंट (OMR आधारित)
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार आईसीएसआई के आधिकारिक पोर्टल smash.icsi.edu पर जाकर 'ऑनलाइन सर्विसेज' टैब के तहत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन के लिए छात्र की फोटो, सिग्नेचर, जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट) और 12वीं का एडमिट कार्ड या मार्कशीट जैसे डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
यह ध्यान रखना आवश्यक है कि 28 फरवरी के बाद रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ने की संभावना कम है। अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स



