
ICSI CSEET Admit Card 2026: आईसीएसआई सीएसईईटी जनवरी 2026 एडमिट कार्ड icsi.edu पर जारी, Direct Link
ICSI CSEET January 2026 Admit Card: आईसीएआई ने कपंनी सेक्रेटरी जनवरी प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ICSI CSEET January 2026 Admit Card: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कपंनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET), जनवरी 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन कैंडिडेट ने सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET), जनवरी 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूनिक आईडी और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा। कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET), जनवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा का प्रश्नपत्र चार मुख्य सेक्शन में बंटा होगा। हर एक सेक्शन से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र का कुल अंक 200 होगा।
ICSI CSEET admit card January 2026 Direct Download Link
ICSI CSEET admit card January 2026: सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET), जनवरी 2026 के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपनी यूनिक आईडी और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
ICSI CSEET Admit Card January 2026: एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. परीक्षा का नाम
2. परीक्षा सेंटर का पता
3. परीक्षा का समय
4. परीक्षा की तिथि
5. उम्मीदवार का नाम
6. उम्मीदवार की जन्मतिथि
7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
9. परीक्षा के विषय
10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय
सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

लेखक के बारे में
Prachiदिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।
और पढ़ें



