ICSI CS Result December 2025: आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम रिजल्ट 2025 जारी, देखें टॉपर्स लिस्ट
ICSI CS Result December 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने दिसंबर 2025 सत्र के लिए CS एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिए हैं।

ICSI CS December 2025 Result Download: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने दिसंबर 2025 सत्र के लिए CS एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट को पहले लॉग इन करना होगा। सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा का नाम, परीक्षा का रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।
परिणाम की घोषणा और डिटेल्स
इंस्टीट्यूट ने आज, 25 फरवरी 2026 को दोपहर 2 बजे एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) के परिणाम घोषित किए। साथ ही, प्रोफेशनल प्रोग्राम का परिणाम भी आज ही जारी कर दिया गया है। छात्र अब अपने ‘ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट’ को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएसआई ने स्पष्ट किया है कि परिणाम की कोई भी फिजिक्ल कॉपी उम्मीदवारों को डाक द्वारा नहीं भेजी जाएगी। इसलिए, छात्रों को अपने डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लेना चाहिए।
टॉपर्स की लिस्ट
आईसीएसआई ने इस सत्र के लिए टॉप स्थान हासिल करने वाले छात्रों के नाम भी सार्वजनिक किए हैं:
एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के टॉपर्स: प्रथम स्थान पर अनीशा दर्शन केसवानी, द्वितीय स्थान पर सिद्धि खंडेलवाल और तृतीय स्थान पर रंगवाला इंसिया इमरान बही रही हैं।
प्रोफेशनल प्रोग्राम के टॉपर्स: प्रथम स्थान पर किंजल अजमेरा, द्वितीय स्थान पर मान्या बथाला और तृतीय स्थान पर चारु उपाध्याय ने जगह बनाई है।
ICSI CS December Result 2025: परिणाम कैसे देखें?
परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के फॉलो करना होगा:
- सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
2. होमपेज पर "ICSI CS Result 2026 – Executive Programme" या "Professional Programme" लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।
4. 'सबमिट' बटन दबाते ही आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. भविष्य के लिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
परीक्षा में सफल होने वाले और असफल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड, प्रमाण-पत्रों और जानकारी के लिए आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें। यह परीक्षा कंपनी सचिव के रूप में करियर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।




