
ICSI CS Professional Toppers 2025: सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम में प्रशिल और भूमि ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट
CS Professional Topper List: आईसीएसआई की ओर से सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम जून परीक्षा में प्रशिल सिंह और भूमि विनोद मेहता ने टॉप किया है।
ICSI CS Professional Topper List 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) की ओर से आज सोमवार 25 अगस्त 2025 को सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अगर आप ने भी यह एग्जाम दिया है तो आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट को पहले लॉग इन करना होगा। सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम जून रिजल्ट 2025 को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा का नाम, परीक्षा का रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।

सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम टॉपर्स लिस्ट-
सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम जून परीक्षा सिलेबस 2017 में प्रशिल सिंह ने टॉप किया है। दूसरी रैंक हासिल करने में डिम्पल शर्मा कामयाब रहीं हैं। वहीं, तीसरा स्थान देशना जैन ने प्राप्त किया है।
सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम जून परीक्षा सिलेबस 2022 में भूमि विनोद मेहता ने टॉप स्थान प्राप्त किया है। दूसरी रैंक ओस्मी गुप्ता हासिल करने में सफल रहीं। तीसरा स्थान प्राप्त करने में औम भविन मेहता ने सफलता हासिल की है।
कंपनी सेक्रेटरीज जून परीक्षा 1 जून से शुरू हुई थी और 10 जून, 2025 को समाप्त हुई थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित की गई थी।
ICSI CS June Result 2025: कैंडिडेट कंपनी सेक्रेटरीज जून परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक “ICSI CS June 2025” पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट 2025 ओपन हो जाएगा।
5. अब आप अपने रिजल्ट को ध्यान से चेक कीजिए।
6. इसके बाद आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।





