CSEET June Admit Card 2026, Direct Link: आईसीएसआई सीएसईईटी जून 2026 एडमिट कार्ड icsi.edu पर जारी, यहां करें डाउनलोड

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

CSEET June Admit Card 2026: आईसीएआई ने कपंनी सेक्रेटरी जून प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CSEET June Admit Card 2026, Direct Link: आईसीएसआई सीएसईईटी जून 2026 एडमिट कार्ड icsi.edu पर जारी, यहां करें डाउनलोड

ICSI CSEET June 2026 Admit Card Download: द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने जून सत्र की 'कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट' यानी सीएसईईटी जून 2026 (CSEET June 2026) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन कैंडिडेट ने सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET), जनवरी 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है वे ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1 से 4 जून तक ऑफलाइन परीक्षा का शेड्यूल

आईसीएसई द्वारा सीएसईईटी जून 2026 परीक्षा का आयोजन 1 जून से 4 जून 2026 के बीच किया जाएगा। इस बार परीक्षा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। आईसीएसई ने पुरानी 'रिमोट प्रोक्टर्ड' (घर बैठे ऑनलाइन) प्रणाली को छोड़कर अब इसे पूरी तरह से ऑफलाइन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करने का निर्णय लिया है। चार दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक (चौथा पेपर शाम 4:45 बजे तक) अलग-अलग विषयों के कुल 100-100 अंकों के चार पेपर आयोजित किए जाएंगे।

01 जून 2026: बिजनेस कम्युनिकेशन

02 जून 2026: फंडामेंटल्स ऑफ अकाउंटिंग

03 जून 2026: इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट

04 जून 2026: बिजनेस लॉ एंड मैनेजमेंट

डाक से नहीं भेजा जाएगा कोई एडमिट कार्ड

किसी भी उम्मीदवार को हार्ड कॉपी के रूप में एडमिट कार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थियों को वेबसाइट से ही ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर उसकी प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

अभ्यर्थी नीचे दी गई आसान प्रक्रिया को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आईसीएसई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।

2. होमपेज पर दिख रहे "CSEET June 2026 Admit Card" लिंक पर क्लिक करें।

3. आपके सामने खुले नए पोर्टल पर अपनी यूनिक आईडी (Unique ID) / आवेदन संख्या और जन्मतिथी (Date of Birth) दर्ज करें।

4. इसके बाद 'लॉगिन' या 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसमें दिए गए डिटेल्स की जांच करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

ICSI CSEET Admit Card June 2026 Direct Link

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।