ICSE ISC Result 2026: कब तक आ सकते हैं नतीजे, क्या कहते हैं पिछले साल के ट्रेंड
ICSE और ISC Result 2026 जल्द जारी हो सकते हैं। बोर्ड द्वारा नतीजे जल्द जारी किए जाने की संभावना है। जानें रिजल्ट चेक करने का तरीका और लेटेस्ट अपडेट।

icse isc result 2026 : देशभर के लाखों छात्रों के लिए वो पल अब ज्यादा दूर नहीं है जिसका उन्हें कई महीनों से इंतजार था। ICSE (क्लास 10) और ISC (क्लास 12) के रिजल्ट 2026 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस यानी CISCE किसी भी समय रिजल्ट जारी कर सकता है। हाल के संकेतों और पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई के पहले हफ्ते के आसापास नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स और पैरेंट्स दोनों की नजर अब सिर्फ एक तारीख पर टिक गई है।
फेक नोटिस ने बढ़ाई थी कन्फ्यूजन
कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक नोटिस तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि रिजल्ट 22 अप्रैल को दोपहर 3 बजे जारी होंगे। इस खबर ने स्टूडेंट्स के बीच हलचल मचा दी थी, लेकिन बाद में CISCE ने खुद सामने आकर इस नोटिस को पूरी तरह फर्जी बताया। अधिकारियों ने साफ किया कि ऐसी कोई तारीख तय नहीं की गई थी। साथ ही उन्होंने इशारा दिया कि इस बार रिजल्ट तय समय से थोड़ा पहले भी आ सकते हैं।
30 अप्रैल तक रिजल्ट आने के संकेत?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ICSE और ISC दोनों के रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी किए जा सकते हैं। हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट ऑनलाइन मोड में ही घोषित किए जाएंगे। जैसे ही रिजल्ट जारी होंगे, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
पिछले सालों का ट्रेंड क्या कहता है
अगर पिछले दो सालों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो CISCE आमतौर पर अप्रैल के आखिरी हफ्ते से लेकर मई के पहले हफ्ते के बीच रिजल्ट जारी करता है। 2024 और 2025 में भी रिजल्ट 30 अप्रैल से 6 मई के बीच घोषित किए गए थे। यही वजह है कि इस साल भी 30 अप्रैल की तारीख को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
पिछले साल का रिजल्ट रहा शानदार
2025 में ICSE और ISC दोनों ही परीक्षाओं का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था। ICSE यानी क्लास 10 में कुल 2,52,557 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 99.35 प्रतिशत पास हुए। वहीं ISC यानी क्लास 12 में 99,555 छात्रों ने परीक्षा दी थी और 99.34 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे थे। इन आंकड़ों से साफ है कि CISCE का रिजल्ट लगातार बेहतर प्रदर्शन दिखा रहा है।
CVE रिजल्ट भी साथ में आएगा
ICSE और ISC के साथ ही इस बार CVE यानी Certificate of Vocational Education (Year 12) का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। इससे वो छात्र जो वोकेशनल कोर्स कर रहे हैं, उन्हें भी एक साथ अपने नतीजे मिल जाएंगे।
रिजल्ट ऐसे करें चेक
जब रिजल्ट जारी होगा, तो छात्र CISCE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने UID और इंडेक्स नंबर की जरूरत होगी। वेबसाइट पर जाकर संबंधित क्लास (ICSE या ISC) के लिंक पर क्लिक करना होगा और जरूरी डिटेल भरते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसके बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
परीक्षाएं कब हुई थीं
इस साल ICSE यानी क्लास 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। वहीं ISC यानी क्लास 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक चली थीं। अब परीक्षा खत्म होने के बाद स्टूडेंट्स को सिर्फ रिजल्ट का इंतजार है, जो जल्द ही खत्म होने वाला है।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


