
ICSE, ISC Date sheet 2026: ICSE, ISC बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी, 10वीं के एग्जाम 17 फरवरी से
ICSE, ISC Date sheet 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने साल 2026 में होने वाली ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।
CISCE time table 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने साल 2026 में होने वाली ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा की तारीखों की घोषणा से छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है, जो अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।

ICSE (10वीं) की परीक्षाएं: 17 फरवरी से शुरुआत
कक्षा 10वीं (ICSE) की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी। परीक्षा का पहला दिन अंग्रेजी भाषा (पेपर 1) के साथ होगा। ये परीक्षाएं 30 मार्च, 2026 को एनवायरनमेंट साइंस (ग्रुप-II इलेक्टिव) पेपर के साथ समाप्त होंगी।
परीक्षाओं का समय पर सुबह 11 बजे का रखा गया है। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले, प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
ISC (12वीं) की परीक्षाएं: 12 फरवरी से होगा आगाज
ISC की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी। परीक्षा का पहला पेपर साइकोलॉजी का होगा। अंतिम परीक्षा भूगोल विषय की होगी। 12वीं की परीक्षाएं 6 अप्रैल, 2026 को खत्म होंगी। 12वीं के अधिकांश पेपरों के लिए समय दोपहर 2 बजे का निर्धारित किया गया है, हालांकि कुछ विशिष्ट पेपरों के लिए समय अलग हो सकता है, जिसकी जानकारी डेटशीट में दी गई है। परीक्षा के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
CISCE ने छात्रों को अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से करने के लिए कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देने को कहा है।
पूरा शेड्यूल देखें: छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पूरी डेटशीट को ध्यान से देखना चाहिए, जिसमें उनके विषय के कोड और परीक्षा का सटीक समय दिया गया है।
गैप (अवकाश) का उपयोग: डेटशीट में कुछ बड़े विषयों के बीच तैयारी के लिए अच्छा गैप (अवकाश) दिया गया है। छात्रों को इस समय का उपयोग पिछले वर्षों के पेपर हल करने और रिवीजन के लिए करना चाहिए।
तैयारी का समय: परीक्षा शुरू होने में अभी कुछ महीने का समय है, ऐसे में यह समय सिलेबस खत्म करने और मॉक टेस्ट देने के लिए सबसे सही है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कोई भी परीक्षा की तारीख किसी कारणवश बदलती है, तो इसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। यह डेटशीट छात्रों को उनका स्टडी प्लान बनाने में मदद करेगी, जिससे वे बिना स्ट्रेस के अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकें।



