
ICMAI Foundation Result 2025: सीएमए दिसंबर फाउंडेशन रिजल्ट 2025 icmai.in पर जारी, यहां देखें मेरिट लिस्ट
ICMAI Foundation Result 2025: द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' (ICMAI) ने दिसंबर 2025 सत्र के लिए CMA फाउंडेशन परीक्षा के रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। सीएमए रिजल्ट 2025 आईसीएमएआई की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर देख सकते हैं।
ICMAI CMA December 2025 Foundation Result: द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' (ICMAI) ने दिसंबर 2025 सत्र के लिए CMA फाउंडेशन परीक्षा के रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इंस्टीट्यूट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर छात्रों के स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट जारी कक दी है। इस परीक्षा में शामिल हजारों छात्र अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
इस वर्ष फाउंडेशन परीक्षा के परिणामों में जयपुर के विधान छाबड़ा ने 'ऑल इंडिया रैंक 1' (AIR 1) हासिल कर पूरे देश में गौरव बढ़ाया है। वहीं, ब्यावर की कृष्णा सिसोदिया ने रैंक 2 और विजयवाड़ा के वेंकट विजया सूर्य चैतन्य गिल्ली ने रैंक 3 हासिल की है।
कैसे चेक करें अपना CMA फाउंडेशन स्कोरकार्ड?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in खोलें।
2. स्टूडेंट टैब: होमपेज पर ऊपर दिए गए 'Students' टैब पर क्लिक करें और फिर 'Examinations' सेक्शन में जाएं।
3. रिजल्ट लिंक: बाईं ओर दिए गए 'Result' विकल्प पर क्लिक करें। यहाँ आपको "CMA Foundation Result December 2025 Term" का लिंक मिलेगा।
4. क्रेडेंशियल दर्ज करें: अब अपना 17-अंकों का आइडेंटिफिकेशन नंबर दर्ज करें।
5. स्कोरकार्ड देखें: 'View Result' बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
पासिंग मार्क्स
दिसंबर सत्र की यह परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% एग्रीगेट प्राप्त करना अनिवार्य था।
उम्मीदवारों को जरूरी जानकारी बता दें कि उनको सीएमए परीक्षा का रिजल्ट ईमेल या एसएमएस के द्वारा नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को अपना रिजल्ट ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही चेक करना पड़ेगा।





