
ICMAI CMA December Result 2025: आईसीएमएआई CMA दिसंबर 2025 इंटर और फाइनल रिजल्ट जारी, देखें टॉपर लिस्ट
ICMAI CMA December Result 2025: आईसीएमएआई द्वारा आयोजित दिसंबर 2025 सत्र की कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का रिजल्ट आज, 11 फरवरी 2026 को घोषित कर दिया गया है।
ICMAI CMA December 2025 Results: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने दिसंबर 2025 सत्र के लिए कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं का रिजल्ट आज, 11 फरवरी 2026 को घोषित कर दिया है। महीनों के इंतजार के बाद, परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्र अब संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
छात्र अपना स्कोरकार्ड और योग्यता स्थिति देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल icmai.in पर जा सकते हैं। इंस्टीट्यूट ने परिणामों के साथ-साथ ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट भी जारी की है। सीएमए इंटरमीडिएट दिसंबर 2025 परीक्षा के ग्रुप-1 का पास प्रतिशत 24.59% रहा। ग्रुप-2 में सफल उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 31.76% दर्ज किया गया। 7,824 अभ्यर्थियों ने इंटरमीडिएट कोर्स पूरा कर लिया है।
सीएमए फाइनल दिसंबर 2025 परीक्षा के ग्रुप-3 का पास प्रतिशत 24.42% रहा। ग्रुप-4 में सफल उम्मीदवारों का पास प्रतिशत 33.76% दर्ज किया गया। 3245 अभ्यर्थियों ने फाइनल कोर्स पूरा कर लिया है।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Students' टैब पर क्लिक करें और फिर 'Examinations' पोर्टल पर जाएं।
3. वहां दिए गए 'Result' लिंक पर क्लिक करें।
4. "Intermediate & Final Result of December 2025 Term" के लिंक का चयन करें।
5. अपना 11 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
6. आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
ICMAI CMA इंटरमीडिएट दिसंबर 2025 परीक्षा टॉपर लिस्ट-
1. परी अग्रवाल
2. भव्य शर्मा
3. जयश वधवानी
4. आशिका ए
5. दीप विपुलभाई गजेरा
ICMAI CMA फाइनल दिसंबर 2025 परीक्षा टॉपर लिस्ट-
1. मोहम्मद फैजान
2. मोहित सुखानी
3. कनिका डांगायेच
4. यश मंगलानी
5. मानसी गोयल
पासिंग मार्क्स और एग्जेंप्शन
दिसंबर 2025 की परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को संस्थान के मानकों को पूरा करना अनिवार्य था:
न्यूनतम अंक: प्रत्येक व्यक्तिगत पेपर में कम से कम 40% अंक।
कुल योग : संबंधित ग्रुप के कुल योग में कम से कम 50% अंक।
छूट : जिन छात्रों ने किसी भी विषय में 60 या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे उस विशेष पेपर में छूट के हकदार होंगे, लेकिन उन्होंने उस ग्रुप के अन्य सभी पेपर दिए हों।
रिजल्ट के बाद क्या?
परिणाम घोषित होने के बाद, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे ‘वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स’ के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए संस्थान के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की विंडो परिणाम की तारीख से 30 दिनों तक खुली रहेगी।
साथ ही, जो छात्र इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों समूहों में सफल रहे हैं, वे अब CMA फाइनल के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं, फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र अपनी अनिवार्य प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पूरी करने के बाद संस्थान की सदस्यता के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाएंगे।

लेखक के बारे में
Prachiदिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।
और पढ़ें



