ICAR AIEEA पीजी 2026 का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ICAR AIEEA PG और AICE JRF/SRF परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई 2026 को देशभर के 115 शहरों में 162 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 42,110 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 38,720 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

icar aieea pg AICE JRF SRF result 2026 declared download scorecard
रिजल्ट

ICAR Result 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा फॉर एडमिशन (AIEEA) PG और अखिल भारतीय प्रतियोगी परीक्षा (AICE) जूनियर रिसर्च फेलोशिप/सीनियर रिसर्च फेलोशिप पीएचडी (AICE JRF/SRF) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक ICAR परीक्षा वेबसाइट के जरिए चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

ICAR AIEEA PG और AICE JRF/SRF परीक्षा का आयोजन 4 जुलाई 2026 को देशभर के 115 शहरों में 162 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 42,110 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 38,720 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इसमें ICAR-AIEEA (PG)के लिए 30,619 और ICAR-AICE (JRF/SRF) के लिए 11,491 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

श्रेणीवार रजिस्ट्रेशन की बात करें, तो जनरल के 12299, ईडब्ल्यूएस के 3456, ओबीसी-एनसीएल के 15,989, एसी के 6,825 और एसटी के 3,541 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में 21,533 महिला और 20,577 पुरुष उम्मीदवार थे। वहीं, कुल 430 दिव्यांग उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।

AIEEA PG में 28,303 उम्मीदवार हुए शामिल

ICAR-AIEEA (PG) परीक्षा में कुल 28,303 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इनमें:

जनरल: 7,809

ईडब्ल्यूएस: 2,385

ओबीसी: 11,343

एससी: 4,489

एसटी: 2,277

AICE JRF/SRF में 10417 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

ICAR-AICE (JRF/SRF) परीक्षा में कुल 10,417 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें:

जनरल: 3,409

ईडब्ल्यूएस: 879

ओबीसी: 3,656

एससी: 1,665

एसटी: 808

दोनों परीक्षाओं को मिलाकर 19,759 महिला और 18,961 पुरुष उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

ऐसे चेक करें ICAR Result 2026

उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड ICAR की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा और दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा। स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने के साथ उसका प्रिंटआउट भी लिया जा सकता है।

1. ICAR की आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट पर जाएं।

2. ICAR AIEEA PG/AICE JRF-SRF Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

3. मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।

4.सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट/स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5.स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आंसर की पर आपत्तियों की हुई समीक्षा

रिजल्ट जारी होने से पहले 16 से 18 अगस्त 2026 तक NTA की वेबसाइट पर प्रश्नपत्र, प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट उपलब्ध कराई गई थी। उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।

एडमिशन से पहले होगा दस्तावेजों का सत्यापन

NTA ने स्पष्ट किया है कि योग्य उम्मीदवारों की पात्रता, सेल्फ-डिक्लेरेशन और अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन बाद में किया जाएगा। यह प्रक्रिया ICAR या संबंधित संस्थान के निर्धारित नियमों के अनुसार होगी, जहां उम्मीदवार प्रवेश लेना चाहते हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़ICAR AIEEA पीजी 2026 का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड