ICAI CA Intermediate Exam: सीए इंटर पेपर-5 ऑडिटिंग एंड एथिक्स परीक्षा की नई तारीख घोषित, पुराने एडमिट कार्ड होंगे मान्य

Jan 19, 2026 01:14 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

CA Intermediate Paper-5 Exam: आईएसएआई ने इंटरमीडिएट ग्रुप-II, पेपर-5 (ऑडिटिंग एंड एथिक्स) की परीक्षा को अब 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को आयोजित करने का फैसला लिया है।

ICAI CA Intermediate Exam: सीए इंटर पेपर-5 ऑडिटिंग एंड एथिक्स परीक्षा की नई तारीख घोषित, पुराने एडमिट कार्ड होंगे मान्य

ICAI CA Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। संस्थान ने 19 जनवरी 2026 (आज) को स्थगित की गई इंटरमीडिएट ग्रुप-II, पेपर-5 (ऑडिटिंग एंड एथिक्स) की परीक्षा को अब यह परीक्षा पूरे भारत और विदेशों में बने केंद्रों पर नई निर्धारित तिथि के अनुसार आयोजित करने का फैसला लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संस्थान द्वारा जारी इस आधिकारिक घोषणा से उन हजारों छात्रों को बड़ी राहत और जानकारी मिली है जो आज परीक्षा केंद्र पहुंचने की तैयारी में थे।

क्या है नया शेड्यूल?

आईसीएआई ने अब इस स्थगित पेपर के लिए संशोधित तारीख की घोषणा कर दी है।

पुरानी परीक्षा तिथि: 19 जनवरी 2026 (सोमवार)

नई संशोधित तिथि: 31 जनवरी 2026 (शनिवार)

परीक्षा का समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (IST)।

परीक्षा केंद्र: छात्रों को उसी परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा जो उनके एडमिट कार्ड पर पहले से आवंटित है।

एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण नियम

आईसीएआई ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को इस नई तिथि के लिए अलग से कोई एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। पहले से जारी किए गए एडमिट कार्ड ही 31 जनवरी की परीक्षा के लिए वैलिड माने जाएंगे।

संस्थान ने यह भी जोर देकर कहा है कि यदि 31 जनवरी को केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षा के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। परीक्षा अपने निर्धारित समय पर ही संपन्न होगी।

फाउंडेशन परीक्षा के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं

इंटरमीडिएट परीक्षा स्थगित होने के बावजूद, CA फाउंडेशन जनवरी 2026 की परीक्षाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। फाउंडेशन के शेष पेपर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे:

20 जनवरी 2026

22 जनवरी 2026

24 जनवरी 2026

छात्रों के लिए सलाह

परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अतिरिक्त समय मिल गया है, जिसका वे सदुपयोग कर सकते हैं। संस्थान ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org देखते रहें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।