ICAI CA Foundation Result Date: सीए फाउंडेशन रिजल्ट 3 जुलाई को होगा जारी, यहां मिलेगा Link

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ICAI CA May 2026 Foundation result date: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा मई 2026 में आयोजित की गई CA फाउंडेशन परीक्षा के नतीजे 3 जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे।

ICAI CA Foundation May 2026 Result Date

ICAI CA Foundation Result May 2026: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा मई 2026 में आयोजित की गई सीए फाउंडेशन परीक्षा के नतीजों की तारीख का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए आईसीएआई 3 जुलाई 2026 को फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम और छात्रों के स्कोरकार्ड जारी करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

इस समय जारी हो सकते हैं नतीजे, वेबसाइट्स रखें नोट

आमतौर पर आईसीएआई अपने पुराने ट्रेंड के मुताबिक रिजल्ट वाले दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नतीजों की घोषणा कर देता है। छात्र अपने पर्सनल स्कोरकार्ड को देखने के लिए नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों को नोट करके रख लें:

caresults.icai.org

icai.nic.in

icai.org

रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

नतीजे घोषित होने के बाद छात्र बिना किसी परेशानी के इन आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।

2. होमपेज पर एक्टिव होने वाले लिंक "CA Foundation May 2026 Result" पर क्लिक करें।

3. अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जहां आपको अपना 'रोल नंबर' (Roll Number) और 'रजिस्ट्रेशन नंबर' (Registration Number) दर्ज करना होगा।

4. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कैप्चा कोड भरकर 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।

5. आपका सीए फाउंडेशन का स्कोरकार्ड और पासिंग स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर ले लें।

पास होने के लिए कितने नंबर हैं जरूरी?

सीए फाउंडेशन की परीक्षा को पास करने के लिए आईसीएआई के कड़े नियम हैं। छात्रों को इस परीक्षा को क्लियर करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करने होते हैं। इसके साथ ही, चारों पेपरों को मिलाकर कुल 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। यानी अगर किसी छात्र के कुल नंबर 50% से ज्यादा हैं, लेकिन किसी एक विषय में 40% से कम हैं, तो उसे सफल नहीं माना जाएगा।

ICAI CA Foundation Result Date Notice Link

सीए सितंबर-नवंबर 2026 परीक्षा कब होगी?

CA फाउंडेशन: 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026

CA इंटरमीडिएट (ग्रुप-I): 1, 3 और 6 सितंबर 2026

CA इंटरमीडिएट (ग्रुप-II): 8, 10 और 12 सितंबर 2026

CA फाइनल (ग्रुप-I): 2, 4 और 6 नवंबर 2026

CA फाइनल (ग्रुप-II): 9, 11 और 13 नवंबर 2026

अन्य परीक्षाएं: इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट (INTT–AT) 11 और 13 नवंबर को होगा, जबकि IRM टेक्निकल परीक्षा 6, 9, 11 और 13 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।