ICAI CA Inter Result 2026 Out, Direct Link : सीए इंटरमीडिएट के नतीजे जारी, ऐसे करें अपना स्कोरकार्ड चेक
ICAI CA Inter Result 2026: ICAI आज 24 जून 2026 सीए इंटरमीडिएट मई परीक्षा के नतीजे घोषित दिए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर स्कोरकार्ड आसानी से चेक कर सकते हैं।

ICAI CA Inter Result 2026 Out, ICAI CA Inter Result 2026 on icai.org : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज यानी 24 जून 2026 को सीए इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए है। अगर आपने भी ये परीक्षा दी है, अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर निकाल कर स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
ICAI ने 16 जून को ही एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके छात्रों को इस तारीख का अलर्ट दे दिया था। गौरतलब है कि मई की चिलचिलाती गर्मी में, 5 मई से लेकर 15 मई 2026 के बीच ये परीक्षाएं देश भर के तमाम सेंटर्स पर आयोजित की गई थीं। हर साल लाखों नौजवान इस मुश्किल इम्तिहान में बैठते हैं, लेकिन कुछ ही इस चक्रव्यूह को पार कर पाते हैं।
सामने आएंगे अहम आंकड़े
अपने नोटिफिकेशन में इंस्टीट्यूट ने साफ किया है कि इंडिविजुअल स्कोरकार्ड के साथ-साथ परीक्षा के आधिकारिक आंकड़े भी पब्लिश किए जाएंगे। इसमें ओवरऑल पास पर्सेंटेज (यानी कितने प्रतिशत बच्चे पास हुए) और उन होनहारों की मेरिट लिस्ट शामिल होगी, जिन्होंने इस बार पूरे देश में टॉप किया है। ये आंकड़े काफी मायने रखते हैं, क्योंकि इनसे पता चलता है कि इस बार पेपर का लेवल कैसा था और चेकिंग कितनी सख्त हुई है।
सर्वर हो सकता है डाउन
अक्सर देखा गया है कि रिजल्ट आते ही वेबसाइट पर एक साथ लाखों लोग टूट पड़ते हैं। इस वजह से कई बार सर्वर क्रैश हो जाता है या साइट बेहद धीमी चलने लगती है। ऐसे वक्त में घबराने या पैनिक करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। थोड़ा सब्र रखें। अगर एक बार में साइट न खुले, तो कुछ मिनट बाद दोबारा रिफ्रेश करके कोशिश करें। आपका रिजल्ट कहीं नहीं जा रहा। बस इतना ध्यान रखें कि बिना आपके रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के वेबसाइट कोई भी जानकारी नहीं देगी।
कैसे चेक करें अपना सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट?
नतीजे देखने का तरीका बेहद सीधा और आसान रखा गया है। जो छात्र पहली बार ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर रहे हैं, उनके लिए हमने एक स्टेप-बाय-स्टेप गाइड तैयार की है -
स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप के इंटरनेट ब्राउजर पर ICAI की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट icai.org खोलें।
स्टेप 2: होमपेज पर ही आपको 'CA Intermediate May 2026 Results' का लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहां दी गई खाली जगह में अपना सही रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर सावधानी से भरें।
स्टेप 4: अपनी डिटेल्स क्रॉस-चेक करने के बाद 'Submit' बटन दबाएं।
स्टेप 5: चंद सेकंड्स में आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
स्टेप 6: इसे तुरंत डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।
आगे क्या?
सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की पढ़ाई कोई मामूली बात नहीं है; ये अपने आप में एक तपस्या है। अगर आज आपका रिजल्ट आपके पक्ष में आता है, तो ये आपकी उन अनगिनत रातों की जीत होगी जब आप दुनिया से कटकर सिर्फ अपनी पढ़ाई में डूबे थे। इसके बाद आगे की राह, यानी सीए फाइनल के लिए कमर कसने का वक्त आ जाएगा।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


